रणबीर और आलिया की शादी की खबरों से हमेशा से बचती आईं नीतू कपूर आधिकारिक तौर पर आलिया भट्ट की सास बन चुकी हैं। हर मां की तरह नीतू कपूर भी अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी से बेहद खुश हैं और अपने बेटे बहू पर जमकर प्यार लुटा रही हैं। अब उन्होंने अपने परिवार में आलिया भट्ट का स्वागत बेहद ही खास अंदाज में किया है। नीतू कपूर ने अपने बेटे और बहू की तस्वीरों इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है और दिल छू लेने वाली बात लिखी है।
Alia-Ranbir Wedding: नीतू कपूर ने बहू आलिया का अपने परिवार में किया स्वागत, लिखी दिल छू लेने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर का बेटे बहू के लिए प्यार
नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से आलिया और रणबीर की शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, (My World) 'मेरी दुनिया'। इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी और बुरी नजर वाला इमोटिकॉन्स भी शेयर किया है। उनके कैप्शन से ही पता चल रहा है कि वह अपने बेटे बहू को हर बुरी नजर बचाना चाहती हैं।
फैंस लुटा रहे जमकर प्यार
नीतू कपूर की इस दिल छू लेने वाली पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। शेयर किए जाने के बाद अब तक उनकी इस पोस्ट पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस नवविवाहित जोड़े के लिए सभा अपना प्यार और आशीर्वाद बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी में सिर्फ करीबी और इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को ही इनवाइट किया गया था और इस शादी को पूरी तरह से कॉन्फिडेंशियल रखा गया था।
रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर ने भी अपनी भाभी का स्वागत किया है। उन्होंने आलिया और रणबीर की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमारे परिवार के लिए इससे बेहतर जोड़ नहीं हो सकता था! आलिया हम आपसे प्यार करते हैं और इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने का इंतजार नहीं कर सकते, जिसे आप दोनों ने शुरू किया है! परिवार में आपका स्वागत है मेरी कीमती लड़की (प्रीसियस गर्ल)-लेकिन आप हमेशा इसका हिस्सा थे"।