फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia-Ranbir Wedding: कटरीना और दीपिका ने लुटाया रणबीर-आलिया पर प्यार, नवदंपती को कुछ इस तरह दी शादी की बधाई

Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Alia Ranbir Wedding: Deepika Padukone and Katrina Kaif congratulated newly married couple Ranbir Alia on marriage through loving comment,
कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रणबीर-आलिया - फोटो : insta

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं और इस समय नवदंपती (न्यूली मैरिड कपल) की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच दोनों की शादी को लेकर बज़ बना हुआ है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए कपल को शादी की जमकर बधाई दे रहे हैं। अब इस स्टार कपल को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ ने भी सोशल मीडिया के जरिए शादी की बधाई दी है और दूल्हा-दुल्हन पर जमकर प्यार लुटाया है। सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि शादी से पहले दोनों ही हसीनाओ का नाम रणबीर कपूर से जुड़ चुका है।

Alia Ranbir Wedding: Deepika Padukone and Katrina Kaif congratulated newly married couple Ranbir Alia on marriage through loving comment,
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

दुल्हनियां आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया ने रोमांटिक अंदाज में कई पोज दिए हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और एक के बाद एक सोशल मीडिया पर संदेशों के जरिए दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। आलिया की इस पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में फैंस के साथ सेलेब्स की बधाईयों का भी तांता लग गया है। कटरीना और दीपिका ने भी आलिया की पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट के जरिए कपल का शादी की बधाई दी है।

Alia Ranbir Wedding: Deepika Padukone and Katrina Kaif congratulated newly married couple Ranbir Alia on marriage through loving comment,
रणबीर आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना ने लुटाया जमकर प्यार
कटरीना कैफ ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आप दोनों को बधाई, ढेर सारा प्यार और खुशियां।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने दिल वाली इमोजी की बरसात भी की है। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से भी दोनों की तस्वीर शेयर की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने आलिया भट्ट को टैग भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Ranbir Wedding: Deepika Padukone and Katrina Kaif congratulated newly married couple Ranbir Alia on marriage through loving comment,
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका ने भी कपल को दी शादी की बधाई
आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरों पर दीपिका पादुकोण ने भी प्रतिक्रिया दी है और कपल को नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका ने आलिया को पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को जीवन भर प्यार, रोशनी और हंसी की शुभकामनाएं...इसी के साथ दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ, शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई फिल्म अभिनेता), श्वेता बच्चन, सामंथा रूथ प्रभु, कपिल शर्मा, जरीन खान, वानी कपूर, आयुष्मान खुराना, स्मृति ईरानी समेत कई सेलेब्स आलिया और रणबीर को शादी की बधाई देते दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed