फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: एक-दूजे के हुए रणबीर-आलिया और केजीएफ 2 ने बनाए कई रिकॉर्ड, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 14 Apr 2022 08:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Ranbir and Alia tied  knot and KGF 2 broke records box office Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release read 10 big news from the entertainment world
KGF Chapter 2, ranbir, alia - फोटो : social media

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। फैंस काफी समय से इस शादी की इंतजार कर रहे थे। साल 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई रणबीर- आलिया की प्रेम कहानी आज अपना एक नया सफर शुरू करने वाली है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। 

Ranbir and Alia tied  knot and KGF 2 broke records box office Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release read 10 big news from the entertainment world
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ 2 ने बनाया रिकॉर्ड
आज बृहस्पतिवार को लंबे इंतजार के बाद 'केजीएफ 2'  रिलीज हो चुकी है और इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, रिलीज होते ही दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दौड़ लगा रहे हैं। 'केजीएफ 2' इतने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है कि इसे रिकॉर्ड मशीन कहना गलत नहीं होगा। अब इसने अपनी रिलीज के साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।  फिल्म ने कोविड के बाद 4000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फिल्म हिंदी का वर्जन 4400 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जो इसे महामारी के बाद अभी तक की सबसे बड़ी रिलीज साबित कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Ranbir and Alia tied  knot and KGF 2 broke records box office Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release read 10 big news from the entertainment world
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज हुआ भूल-भुलैया पार्ट 2 का टीजर
दर्शक लंबे समय से भूल भुलैया का पार्ट 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल फिल्म से पहले आज 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का लुक देखने लायक है। 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर इतना जबरदस्त है कि इसे देखने के बाद दर्शकों की रूह कांप गई है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये फिल्म भी पार्ट वन की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। यहां देखें टीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir and Alia tied  knot and KGF 2 broke records box office Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release read 10 big news from the entertainment world
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

कल रिलीज होगी माई
बहुचर्चित सीरीज 'माई' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज के माध्यम से अतुल मोगिंया ने निर्माता के तौर पर डेब्यू किया है। इसमें साक्षी के अलावा राइमा सेन, प्रशांत नारायण, विवेक मुशरान, वामिका गब्बी और अंकुर रतन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। देखें कब रिलीज होगी माई


विज्ञापन
Ranbir and Alia tied  knot and KGF 2 broke records box office Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser Release read 10 big news from the entertainment world
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल में बीस्ट ने बनाया रिकॉर्ड
तमिल फिल्मों के स्टार अभिनेता विजय, जिन्हें प्यार से लोग दलपति विजय कहकर भी बुलाते हैं, की नई फिल्म ‘बीस्ट’ भले ही देश में दूसरी फिल्मों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो लेकिन तमिल भाषा में तो अपने शोरगुल के चलते ओपनिंग का एक नया रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब रही। हालांकि फिल्म के हिंदी संस्करण की ओपनिंग काफी खराब रही है और इसके चलते अभिनेता विजय की पैन इंडिया बनने फिल्म ‘मास्टर’ के बाद ये दूसरी कोशिश विफल रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed