फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   allu arjun much awaited film pushpa the rule can see an entry of rohit shetty cop universe actor ranveer singh

Pushpa 2: 'फायर पुष्पा' संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार

Tue, 23 May 2023 03:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 23 May 2023 03:08 PM IST
सार

बीते महीने इस फिल्म का करीब तीन मिनट का टीजर रिलीज किया गया था, जो कि बहुत धांसू था। इसमें अल्लू अर्जुन का फायर अवतार देखने को मिला था।

विज्ञापन
allu arjun much awaited film pushpa the rule can see an entry of rohit shetty cop universe actor ranveer singh
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी दुनिया में अल्लू अर्जुन के बहुत चाहने वाले हैं। उनकी फिल्म पुष्पा द राइज के बाद से तो उनके चाहने वालों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पुष्पा में अभिनेता की दमदार एक्टिंग देखने को मिली थी, जिसे फैंस का बेतहाशा प्यार मिला है। अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। इस वक्त फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। फिल्म से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर बनी रहती है। इस कड़ी में फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का सितारा 
गौरतलब है कि बीते महीने इस फिल्म का करीब तीन मिनट का टीजर रिलीज किया गया था, जो कि बहुत धांसू था। इसमें अल्लू अर्जुन का फायर अवतार देखने को मिला था। जिसके सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई थी। अब हाल ही में खबर आ रही है कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का बड़ा एक्टर जल्द ही एंट्री ले सकता है।


इसे भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari: ‘जुबली’ के बाद अदिति की इंटरनेशनल जंप, हिंदुस्तानी राजकुमारी की बगावत की सनसनीखेज कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बड़े सितारे की हो सकती है एंट्री 
पुष्पा द रूल को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज को एक पुलिस ऑफिसर द्वारा फिल्म में इंट्रोड्यूज किया जाएगा और इस पुलिस ऑफिसर के किरदार को रणवीर सिंह निभा सकते हैं। फिल्म में रणवीर का रोल कितना बड़ा होगा अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

एक अदद हिट के लिए तरस रहे
रणवीर सिंह को बॉालीवुड का एनर्जी किंग कहा जाता है। अपनी कई फिल्मों से प्रतिभा साबित कर चुके रणवीर पिछले कुछ समय से एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने भी अपनी नैया पार लगाने के लिए अल्लू का हाथ पकड़ने का निर्णय किया है। कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 में रणवीर सरप्राइज एलिमेंट होंगे और उनके किरदार से फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। फिलहाल मेकर्स की ओर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed