फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   allu arjun praises rishab shetty kantara chapter 1 a mind blowing film

अल्लु अर्जुन ने 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर किया पोस्ट, ऋषभ शेट्टी को लेकर कही यह खास बात

Fri, 24 Oct 2025 02:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 24 Oct 2025 02:29 PM IST
सार

Kantara Chapter 1: अल्लू अर्जुन ने ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। साथ ही ऋषभ के लिए भी कुछ खास बात लिखी है।

विज्ञापन
allu arjun praises rishab shetty kantara chapter 1 a mind blowing film
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने आज 24 अक्तूबर को शुक्रवार के दिन निर्देशक ऋषभ शेट्टी की पैन इंडिया फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर कुछ खास पोस्ट किया है। साथ ही इस फिल्म को दिमाग उड़ाने वाली फिल्म' बताया है। 
विज्ञापन

अल्लू का पोस्ट
अल्लू ने ऋषभ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कल रात #Kantara देखी। वाह, क्या अद्भुत फिल्म है। मैं इसे देखते हुए मंत्रमुग्ध था। लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में वन-मैन शो के लिए @shetty_rishab garu को बधाई। उन्होंने हर चीज में कुशलता हासिल की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1' के सदस्यों की भी तारीफ की
अल्लू ने यूनिट के सभी सदस्यों की भी सराहना की। उन्होंने लिखा, '@rukminitweets garu, #jayaram garu, @गुलशानदेवैया garu, और बाकी सभी ने शानदार काम किया। तकनीशियनों द्वारा शानदार काम...विशेष रूप से @AJANEESHB garu द्वारा संगीत, #AravindSKashyap garu द्वारा छायांकन, @DharaniGange91 garu द्वारा कला निर्देशन, और #ArjunRaj garu द्वारा स्टंट।'
 
विज्ञापन

अल्लू ने निर्माताओं की भी तारीफ की
अल्लू अर्जुन ने फिल्म के निर्माता की तारीफ करते हुए लिखा, 'निर्माता @VKiragandur garu और पूरी @hombalefilms टीम को बहुत-बहुत बधाई। सच कहूं तो इस अनुभव को जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ जाएंगे। ढेर सारा प्यार, प्रशंसा और सम्मान।' होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

अल्लू की पोस्ट पर ऋषभ की प्रतिक्रिया
ऋषभ शेट्टी ने अल्लू अर्जुन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'प्यारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद @alluarjun avre। आपकी गर्मजोशी और समर्थन के लिए आभारी हूं। आपको हमेशा सफलता मिले।'

'कांतारा चैप्टर 1' के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1', 2 अक्तूबर को दुनिया भर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज हुई थी। ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित और विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित, यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर 'कंतारा' का प्रीक्वल है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत और जयराम ने भी अहम भूमिका निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5 का फाइनल एपिसोड जल्द होगा रिलीज, जानिए कब और कहां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed