फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amit Behl Talk About Insecure Bollywood Actors And Share Working Experience With Hrithik Roshan

‘सीन्स को काट दिया जाता था…’, अमित बहल ने खोली बड़े स्टार्स की पोल; ऋतिक रोशन को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 10 May 2026 04:10 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 10 May 2026 04:10 PM IST
सार

Amit Behl Talk About Insecure Bollywood Actors: बॉलीवुड के कुछ बड़े एक्टर्स को लेकर चर्चा रहती है कि वह सह-कलाकारों के रोल काट देते हैं। हाल ही में एक सीनियर एक्टर अमित बहल ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
Amit Behl Talk About Insecure Bollywood Actors And Share Working Experience With Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन और अमित बहल - फोटो : इंस्टाग्राम@amubehl

विस्तार

बड़े एक्टर ने नए या सीनियर एक्टर का रोल काट दिया या उसे फिल्म से ही बाहर करवा दिया, ऐसे कई किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब सुनने को मिलते हैं। हाल ही में इस बात पर एक्टर अमित बहल ने भी एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। साथ ही ऋतिक रोशन के साथ अभिनय करने के अपने अनुभव को भी साझा किया है। 

विज्ञापन

Amit Behl Talk About Insecure Bollywood Actors And Share Working Experience With Hrithik Roshan
अमित बहल - फोटो : इंस्टाग्राम@amubehl

असुरक्षा के कारण काटे जाते थे सीन्स

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अभिनेता अमिता बहल ने बताया कि कई बडे़ एक्टर्स सहायक किरदार निभाने वाले एक्टर्स के सीन्स को कटवा देते थे। यह सब कुछ असुरक्षा की भावना के कारण होता है। अमित बहल कहते हैं, ‘यह बहुत बुरा लगता है।’
वह आगे कहते हैं, ‘पहले ऐसे कई मामले सामने आते थे, जब हमारे सीन्स को काट दिया जाता था। लेकिन अब वे ऐसा करने की हिम्मत उतनी आसानी से नहीं कर पाते हैं, क्योंकि अगर फिल्म ही नहीं चलेगी तो फिर कोई भी स्टार बनकर कैसे रह पाएगा?’

विज्ञापन
विज्ञापन

जब ‘लक्ष्य’ के दौरान ऋतिक ने कही चौंकाने वाली बात 

अमित बहल ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘लक्ष्य’ में अभिनय किया था। यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा। वह पॉडकास्ट में कहते हैं, ‘जब मैंने फिल्म 'लक्ष्य' में काम किया तो फरहान अख्तर ने मेरे हर उस शॉट को फिल्म में रखा, जिसके बारे में मुझे पहले बताया गया था। फिल्म में एक बहुत ही पॉपुलर सीन है, जिसमें मैं ऋतिक रोशन को सजा देता हूं। उन्हें ऑब्सटेकल रेस में शामिल करवाता हूं। तब ऋतिक रोशन ने मुझसे कहा था कि सर अगर जरूरत पड़े, तो आप मुझे लात भी मार सकते हैं। मैंने अपने शरीर पर बॉडी पैड पहना हुआ है, इसलिए आप बिल्कुल भी चिंता न करें। हमने उस शॉट के लिए तीन बार टेक लिए।’ 


यादगार था ऋतिक के साथ काम करने का अनुभव 

अमित बहल आगे कहते हैं, ‘फिल्म ‘कहो ना प्यार है' के बाद ऋतिक रोशन पहले से ही एक बहुत बड़े स्टार बन चुके थे और 'दिल चाहता है' के बाद फरहान अख्तर एक बेहद कामयाब और सराहे जाने वाले निर्देशक बन चुके थे। इसके बावजूद उन्होंने मेरे सभी सीन को फिल्म में बनाए रखा। काई सीन्स नहीं काटा। इस फिल्म को लेकर मेरे पास बहुत खूबसूरत यादें हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed