बिग बी और अनुराग कश्यप साथ-साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, यह खबर चौंकानेवाली है। आज से कुछ सालों पहले जहां अनुराग ने अमिताभ बच्चन के फिल्म 'खेलें हम जी जान से' को 'चिट्टागांग' से पहले रिलीज करने कोशिशों पर हंगामा खड़ा कर दिया था। मगर शायद यह बीते दिनों की बात हो गई। अब दोनों एक साथ काम करने जा रहे हैं।
इसकी शुरुआत अमिताभ ने ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स आफ वासेपुर' देखने के बाद उसकी तारीफ करते हुए की थी। अब खबर है कि अनुराग कश्यप हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने के अवसर पर अमिताभ बच्चन की फिल्मों का समाज पर असर विषय को लेकर 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं।
इस फिल्म में जंजीर', 'शोले', 'दीवार' जैसी फिल्में शामिल होंगी। अनुराग इस डॉक्यूमेंट्री के लिए अमिताभ से मिले भी और दोनों में अच्छी बातचीत हुई। बिना किसी कड़वाहट के। खबरों के अनुसार अनुराग ने अमिताभ को एक कहानी भी सुनाई है। और अमिताभ को कहानी पसंद भी आयी है। तो यकीनन उम्मीद की जा सकती है कि अनुराग और बिग बी जल्द ही साथ होंगे।