{"_id":"60b0b9898ebc3e01963b64da","slug":"amitabh-bachchan-buys-duplex-worth-rs-31-crore-in-mumbai-became-sunny-leone-neighbour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया आशियाना: सनी लियोनी के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, 28 मंजिला इमारत में खरीदा 31 करोड़ का घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नया आशियाना: सनी लियोनी के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, 28 मंजिला इमारत में खरीदा 31 करोड़ का घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 28 May 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत से सितारों के अक्सर नए घर या प्रॉपर्टी खरीदने की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के भी घर खरीदने की खबर सामने आई थी वहीं अब बिग बी भी उनके पड़ोसी बन गए हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में 31 करोड़ रुपये का एक डुप्लेक्स खरीदा है। Zapkey.com के दस्तावेजों के मुताबिक 5184 वर्गफुट के इस घर के बिग बी मालिक बन गए हैं। अमिताभ बच्चन ने ये डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के 'अटलांटिस प्रोजक्ट' में खरीदा है।
31 करोड़ रुपये में बिग बी ने खरीदा डुप्लेक्स
बता दें कि क्रिस्टल ग्रुप टीयर-2 लेवल का बिल्डर है।बिग बी ने दिसंबर 2020 में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी लेकिन इसका रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2021 में कराया। बिग बी ने इस पर 62 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी दिया। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्टांप शुल्क में छूट दी थी और इसका फायदा अमिताभ बच्चन को मिला है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
दरअसल 26 अगस्त 2020 को महाराष्ट्र सरकार ने घरों पर स्टांप शुल्क को 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी करने का फैसला किया था ताकि रियल एस्टेट को सपोर्ट मिल सके। ये छूट 31 दिसंबर 2020 तक दी गई थी।1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2021 तक इसे बढ़ाकर फिर 3 फीसदी कर दिया गया था। हालांकि बाद में सरकार ने फैसला किया कि 31 मार्च के बाद भी स्टांप शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter: @SrBachchan
बात करें बिग बी के नए आशियाने की तो उन्हें एक दो नहीं बल्कि 6 कार पार्किंग मिली है। 28 मंजिला इस इमारत में ये डुप्लेक्स फ्लैट 27वीं मंजिल पर है। बता दें कि Zapkey.com के को- फाउंडर संदीप रेड्डी ने बताया कि महामारी के दौरान लग्जरी अपार्टमेंट्स की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स , बिजनेसमैन और प्रोफेशनल्स फ्लैट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब अमिताभ बच्चन इस डुप्लेक्स के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के पड़ोसी बन गए हैं। सनी ने 28 मार्च को 16 करोड़ रुपये का एक फ्लैट खरीदा। ये प्रॉपर्टी सनी ने अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है। वहीं इस संपत्ती के लिए सनी ने 48 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भी अदा किया। सनी लियोनी का ये नया आशियाना अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है। इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गमीटर है। इस अपार्टमेंट में तीन कार पार्किंग स्लॉट हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
वर्कफ्रंट की बात करें को अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी को लेकर चर्चा में है। केबीसी सीजन 13 के रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो चुकी है और अमिताभ बच्चन दर्शकों से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस बार कोरोना के चलते शो में कुछ बदलाव देखने को भी मिलेंगे। इस बार शो में डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया जा रहा है। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म 'झुंड' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।