फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: 'मैं राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में नहीं जाऊंगा', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही यह बात?

Sun, 13 Nov 2022 03:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 13 Nov 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan emotionally reminds film director rakesh kumar said He Will Hesitate to Go to His Funeral
अमिताभ बच्चन, राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमिताभ बच्चन ने अपने खास दोस्त और फिल्म डायरेक्टर राकेश कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। बिग बी ने भावुक ब्लॉग लिखकर राकेश कुमार को याद किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि वह राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए हैं और उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया है।

Amitabh Bachchan emotionally reminds film director rakesh kumar said He Will Hesitate to Go to His Funeral
अमिताभ बच्चन, राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिग बी ने राकेश कुमार को किया याद
अमिताभ बच्चन ने इमोशनल होते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, 'एक और दुख भरा दिन। एक और साथी हमें, खासकर मुझे छोड़कर चला गया। राकेश 'जंजीर' में प्रकाश मेहरा के पहले असिस्टेंट डायरेक्टर, फिर पीएम (प्रकाश मेहरा, जिन्हें हम मजाक में देश के पीएम कहा करते थे) की दूसरी फिल्मों के लिए स्वतंत्र डायरेक्टर, अकेले 'हेरा फेरी', 'खून पसीना', 'मि. नटवरलाल', 'याराना' जैसे फिल्में बनाईं। सेट पर और उसके अलावा सामाजिक रूप से अन्य इवेंट्स और होली में महान सौहार्द के साथ शामिल होते थे।'

Hansika Motwani Wedding: क्या ओटीटी पर स्ट्रीम होगी हंसिका मोटवानी की शादी? जानें वेडिंग से जुड़ी डिटेल्स

Amitabh Bachchan emotionally reminds film director rakesh kumar said He Will Hesitate to Go to His Funeral
अमिताभ बच्चन, राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक के बाद एक सब चले गए
अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में आगे लिखा, 'एक के बाद एक सब चले गए लेकिन राकेश कुमार जैसे कुछ लोग अपनी छाप छोड़ जाते हैं, जिसे मिटाना या भूल पाना मुश्किल होता है। स्क्रीन प्ले और डायरेक्शन की उनकी समझ, उनका लेखन और पल भर में उनका एग्जीक्यूशन, 'नट्टू' और 'याराना' के दौरान लोकेशन पर उनकी मौज-मस्ती। उन्हें अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा था और ऑड डे पर हमें शूटिंग से ब्रेक की आजादी देते थे, ताकि हम आराम कर सकें। आसपास घूम सकें और हंसी-खुशी से उनके साथ रह सकें।'

Thai Massage Review:  फिर प्रशंसकों का दिल तोड़ने में कामयाब रहे इम्तियाज, थाईलैंड की छवि चमकाने का ‘बूम बूम’

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan emotionally reminds film director rakesh kumar said He Will Hesitate to Go to His Funeral
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राकेश के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं होंगे बिग बी
अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में आगे लिखते हैं, 'बेहद मिलनसार और खुशदिल इंसान, जो अपने साथ काम करने वाले कलाकारों की किसी भी तरह की परेशानी में साथ देने के लिए हमेशा खड़े रहते थे।' ब्लॉग में बिग बी ने राकेश के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने की वजह का खुलासा करते हुए लिखा कि 'नहीं, मैं उनके अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचाऊंगा, क्योंकि मैं राकेश को इस तरह नहीं देख पाऊंगा। आपने अपनी कहानी के आइडिया और फिल्म से हम जैसे कई लोगों को खास बनाया। राकेश आप हमेशा बहुत याद आएंगे।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan emotionally reminds film director rakesh kumar said He Will Hesitate to Go to His Funeral
अमिताभ बच्चन, राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कब हुआ निधन
बता दें कि डायरेक्टर राकेश कुमार का निधन 10 नवंबर को मुंबई में हुआ था। 81 वर्षीय राकेश कुमार लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। राकेश की प्रार्थना सभा मुंबई में रविवार, 13 नवंबर को रखी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed