फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan granddaughter navya naveli nanda share post filmfare pic with shweta nanda jaya and abhishek

नव्या नवेली नंदा ने फिल्मफेयर की खास रात की दिखाई झलक, नानी जया, मां श्वेता और मामू अभिषेक के साथ दिए पोज

Sun, 12 Oct 2025 02:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 12 Oct 2025 02:09 PM IST
सार

Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के खूबसूरत पल को नव्या नवेली नंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इस खास तस्वीर में नव्या अपने मामू अभिषेक बच्चन, नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
amitabh bachchan granddaughter navya naveli nanda share post filmfare pic with shweta nanda jaya and abhishek
श्वेता नंदा, जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा और अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@navyananda

विस्तार

अभिषेक बच्चन ने 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में 'आई वांट टू टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। नव्या नवेली नंदा ने अपने मामू अभिषेक, नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा के साथ एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही नव्या ने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

नव्या नंदा का पोस्ट
नव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां श्वेता नंदा, नानी जया बच्चन और मामू अभिषेक बच्चन के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्वेता पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं जया बच्चन ऑफ क्रीम की टू पीस ड्रेस में बेहद हसीन दिख रही हैं और नव्या नंदा ऑफ क्रीम व्हाइट लुक की साड़ी में मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन हमेशा की तरह हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'एक बहुत ही खास रात...' आगे नव्या ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया और लिखा 'फिल्मफेयर'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स के कमेंट्स
नव्या नवेली नंदा की इस खास तस्वीर पर कई सेलेब्स ने अपनी राय पेश की है। अनन्या पांडे ने लिखा, 'बेस्ट', 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक्टर रजत बेदी ने लाल दिल वाला और फायर इमोजी बनाया। सोनाली बेंद्रे और महीप कपूर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया। 
विज्ञापन

नव्या के मामू अभिषेक को मिला फिल्मफेयर
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अभिषेक बच्चन ने धमाल मचा दिया। उन्होंने अपनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। यह कार्यक्रम अहमदाबाद में हुआ, जहां अभिषेक के साथ उनकी मां जया बच्चन, बहन श्वेता बच्चन और भतीजी नव्या नवेली नंदा भी मौजूद थीं। 

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने फिल्मफेयर का शानदार वीडियो किया शेयर, SRK-काजोल-करण जौहर के साथ 90 के दशक की यादों का मनाया जश्

अभिषेक की खुशी
अभिषेक ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, 'इस साल मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं। मैंने इस पुरस्कार के लिए कई बार भाषण का अभ्यास किया था। यह मेरा सपना था और अपने परिवार के सामने इसे जीतना बहुत खास है।'

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)


फिल्मफेयर में सितारों का जलवा
अभिषेक के अलावा, अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुवेर्दी ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल) की कैटेगरी में कड़ा मुकाबला था। अभिषेक के साथ कार्तिक आर्यन ने भी 'चंदू चैंपियन' के लिए यह पुरस्कार जीता। बाकी नामांकित अभिनेता थे- अजय देवगन (मैदान), अक्षय कुमार (सरफिरा), ऋतिक रोशन (फाइटर) और राजकुमार राव (स्त्री 2)।

यह भी पढ़ें: 'मडगांव एक्सप्रेस' से पूरी हुई कुणाल खेमू की बचपन की ख्वाहिश, फिल्फेयर ने किया सपना पूरा, सेलेब्स ने दी बधाई..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed