फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी दिवाली की बधाई, एक शब्द लिखने में की गलती तो यूजर्स ने किया ट्रोल

Sat, 06 Nov 2021 11:13 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 06 Nov 2021 11:13 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दिवाली की बधाई दी है। इस दौरान बिग बी ने अपने पोस्ट में एक गलती कर दी। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan made a mistake in Diwali post he wrote this word instead of opportunity
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

4 नवंबर 2021 को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली। तमाम स्टार्स ने इस खास त्योहार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं, स्टार्स फैंस को भी दिवाली विश करना नहीं भूले। इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने इस साल दिवाली परिवार के साथ अपने घर 'जलसा' में मनाई। वहीं, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह देशवासियों को दिवाली की बधाई देते नजर आ रहे हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में ऐसी एक गलती कर दी, जिस पर अब सबका ध्यान जा रहा है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


 

Amitabh Bachchan made a mistake in Diwali post he wrote this word instead of opportunity
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बिग बी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की है, जो दिवाली सेलिब्रेशन की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय, पौती आराध्या, नातिन नव्या नवेली नंदा, बेटी श्वेता बच्चन और नाती अगस्त्य नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी सुंदर लग रहे हैं।
 
Amitabh Bachchan made a mistake in Diwali post he wrote this word instead of opportunity
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने जो कैप्शन लिखा है, उसमें अभिनेता ने हिंदी भाषा लिखने में गलती कर दी, जिसे देखकर यकीनन हर कोई हैरान हुआ होगा। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘परिवार एक साथ प्रार्थना करता है और जश्न मनाता है। इस पावन अफ़सर पर, शुभकामनाएं। दीपावली मंगलमय हो।’ अपने इस कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने ‘अवसर’ की जगह 'अफसर' लिख दिया, जिसकी वजह से उनके द्वारा लिखी गई लाइन का मतलब ही बदल गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan made a mistake in Diwali post he wrote this word instead of opportunity
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
इससे पहले, अमिताभ बच्चन ने फैंस के बीच दिवाली पर एक ब्लॉग भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दिवाली की रात है, एक कमरे में पूरा परिवार इकट्ठा है लेकिन सब अपने अपने फोन में व्यस्त हैं।’ इसके आगे बिग बी ने दिवाली पर पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, ‘दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों की शुभकामनाओं से गूंजता घर और इस साल, दिवाली पर बिल्कुल शांति है। ना ही पटाखों का शोर है, जो शायद सरकारी आदेश के कारण है। कमरे में भी इतने सदस्य है लेकिन सब अपने फोन पर व्यस्त है। तकनीक ने हमारे साथ क्या कर दिया है। यादें बनाने का भी समय नहीं है।’
 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan made a mistake in Diwali post he wrote this word instead of opportunity
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ ‘चेहरे’ में नजर आए थे। वह जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ ‘बृह्मास्त्र’ में नज़र आएंगे। इसके अलावा अमिताभ, ‘झुंड’ ‘मिड डे’, ‘द इंटर्न’ और ‘गुड बाय’ में भी दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed