{"_id":"603790cb8ebc3e8ca254418d","slug":"amitabh-bachchan-rekha-love-affair-controversy-when-he-beaten-up-a-man-for-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे नहीं उड़े थे रेखा-अमिताभ के प्यार के चर्चे, दीवानगी में एक शख्स को पीट बैठे थे एंग्री यंग मैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे नहीं उड़े थे रेखा-अमिताभ के प्यार के चर्चे, दीवानगी में एक शख्स को पीट बैठे थे एंग्री यंग मैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan and Rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक कहलाने वाले अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा की कहानी इतना वक्त गुजर जाने के बाद भी कभी कभी जिक्र में आ ही जाती है। एक जमाने में दोनों ही सितारों की पर्दे पर तूती बोला करती थी। लोग इनकी फिल्मों के ही नहीं बल्कि जोड़ी के भी दीवाने थे। उनकी खबरों को खूब पंख मिला करते थे। ऐसा ही किस्सा पुराने पिटारे से फिर सामने आया है जब अमिताभ रेखा के लिए एक शख्स पर हाथ छोड़ बैठे थे।
2 of 5
Amitabh Bachchan and Rekha
दरअसल इस दिलचस्प किस्से का जिक्र यासीर उस्मान द्वारा लिखी रेखा की जीवनी ‘रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया है। यह घटना साल 1977 की बताई गई है जब अमिताभ और रेखा एक साथ अपनी फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के लिए शूटिंग कर रहे थे। इसकी शूटिंग जयपुर में चल रही थी। उस समय दोनों के अफेयर की खबरें आने तो लगी थीं लेकिन तूल नहीं पकड़ पाई थीं।
3 of 5
amitabh bachchan and rekha
- फोटो : social media
किताब में लिखा गया है कि अमिताभ बच्चन ने रेखा के लिए एक आदमी को जबरदस्त तरीके से पीट दिया था। यह घटना जयपुर में ही घटी थी। हर जमाने में शूटिंग करने पहुंचे हीरो हिरोइन को देखने की उत्सुकता आमलोगों में खूब रहती है। कई बार भीड़ अनियंत्रित होने पर ऐसे मामले सामने आ जाते हैं। ठीक ऐसा ही हुआ अमिताभ के शूटिंग लोकेशन पर। अपने चहीते अभिनेता अभिनेत्री को देखने भारी संख्या में लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amitabh bachchan and Rekha
इस दौरान भीड़ में घुसा एक शख्स रेखा पर भद्दे कमेंट करने लगा। कई बार समझाने पर भी वह लगातार फब्तियां कसता रहा। फिल्म यूनिट ने उसे कई बार चेतावनी दी लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद ऐंग्री यंग मैन यानी अमिताभ बच्चन का पारा गरम हो गया। उन्होंने आव देखा न ताव उस आदमी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ
- फोटो : फिल्म
बस फिर क्या था, वो मामला तो रफा दफा हो गया। लेकिन रेखा और अमिताभ की अफेयर की खबरों ने हवा पकड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों के रिलेशन के खूब चर्चे हुए। जिसपर उन्होंने आजतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं अमिताभ उस वक्त शादीशुदा थे। जया भादुड़ी से उनकी शादी 3 जून 1973 में ही हो चुकी थी। वहीं, यह मामला 1977 का था, जबकि फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।