'एक ही परिवार के तीन सदस्य', फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, बताई अपनी फीलिंग्स
Amitabh Bachchan On Filmfare Award 2025: आज अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के कुछ खास पलों को याद किया। इसी के साथ बिग बी ने एक खास पोस्ट शेयर कर अपन अनुभव बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को सिने आइकन सम्मान से नवाजा गया। इस खुशी को अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्मफेयर ट्रॉफी की तीन तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'एक ही परिवार के तीन सदस्य, एक ही पेशे में, और एक ही दिन तीन अवॉर्ड। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में अभिषेक को बेस्ट एक्टर, जया और मुझे सम्मान मिला। यह हमारा सौभाग्य है। हम सभी दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं धन्यवाद।'
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट के साथ तीनों अवॉर्ड ट्रॉफियों की तस्वीरे भी शेयर की, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अभिषेक बच्चन के लिए यह खास पल रहा, क्योंकि 25 साल के करियर में पहली बार उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हिंदी सिनेमा में फिल्मफेयर अवॉर्ड का बहुत महत्व है। पिछले सात दशकों से यह सम्मान फिल्मी सितारों को दिया जा रहा है। इस बार बच्चन परिवार ने इसमें अपनी धाक जमाई।
यह भी पढ़ें: 'नई शुरुआत और शानदार सफर', 'स्टॉर्म' की स्टार कास्ट के साथ ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने की पार्टी; शेयर की तस्वीरें