सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Write Blog And Recalled Being Called 3rd world country Actor

जब अमिताभ को कहा गया ‘थर्ड रेट एक्टर’, बिग बी ने साझा किया बुरा अनुभव, साधा विदेशी सोच पर निशाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 08 Feb 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan Blog Comment: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी बात फैंस तक पहुंचाते हैं। साथ ही वह नियमित ब्लॉग भी लिखते हैं। हाल ही में अपने एक ब्लॉग में उन्होंने एक पुराना और बुरा अनुभव साझा किया। साथ ही भारत की अंडर-19 विश्वकप जीत के वक्त ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री’ वाले कमेंट को लेकर भी सफाई दी। जानिए, यह दोनों मामले एक-दूसरे से कैसे जुड़ते हैं? 

Amitabh Bachchan Write Blog And Recalled Being Called 3rd world country Actor
अमिताभ बच्चन, अंडर 19 क्रिकेट टीम - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए अंडर-19 क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप जीतने पर बधाई दी। भारत की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने बीते गुरुवार को इंग्लैंड को हारकर अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

Trending Videos

ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था, ‘अंडर-19 क्रिकेट इंडिया विश्व चैंपियन। दुश्मन को ठोक दिया। ब्लाइंड, महिला, पुरुष क्रिकेट, सभी विश्व चैंपियन। हम नंबर 1 हैं, शीर्ष पर है, विश्व में प्रथम हैं। हम तीसरे दर्जे के नहीं हैं, हम विश्व में प्रथम हैं। भारत माता की जय।’ कई लोगों को अमिताभ बच्चन का ‘तीसरे दर्जे के देश’ वाली बात पसंद नहीं आई। इसी बात को लेकर अमिताभ ने एक ब्लॉग लिखकर पूरी कहानी साझा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने पुराना अनुभव किया साझा
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘मुझे एक देश (नाम नहीं बताऊंगा) में होने वाले फिल्म फेस्टिवल के लिए बुलाया गया था। प्लेन में मैंने उनका अखबार देखा, जिसमें मेरी एक फिल्म की तस्वीर थी। भाषा समझ में न आने पर मैंने एयर होस्टेस से पूछा कि क्या लिखा है। उसने कहा कि यह एक इंडियन फिल्म का पोस्टर है और अखबार में लिखा है कि इसका एक्टर देश में आ रहा है। मैं यह देखकर हैरान कि यह विदेशी देश हमारी फिल्मों से इतना प्रभावित कैसे और क्यों हो सकता है। लैंडिंग के बाद मुझे पता चला कि ऐसा क्यों था।’  

विदेशी फैंस ने दिया खूब प्यार  
ब्लॉग में अमिताभ बच्चन आगे लिखते हैं, ‘जब मैं प्लेन से उतरा तो लोग जमा होने लगे। प्लेन से इमिग्रेशन डेस्क तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन भीड़ बढ़ती जा रही थी, जिससे मेरे लिए चलना भी मुश्किल हो गया। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस आई, मुझे भीड़ से बाहर निकाला, एयरपोर्ट से बाहर ले गई, कार में बिठाया और मेरे होटल तक पहुंचाया। अपनी पूरी जिंदगी में, पहली बार मेरा इमिग्रेशन एक होटल के अंदर हुआ।’ 
इतने शानदार स्वागत के बावजूद अमिताभ बच्चन को एक सीनियर लोकल जर्नलिस्ट की आलोचना का सामना करना पड़ा। इस जर्नलिस्ट ने लिखा, ‘तीसरी दुनिया के देश के इस थर्ड रेट एक्टर को इतना अटेंशन क्यों दिया जा रहा है?’ 

देश को तीसरे दर्जे का कहे जाने पर नाराज हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में आखिरी में लिखते हैं, ‘थर्ड रेट एक्टर वाली बात मैंने मान ली। लेकिन भारत को तीसरी दुनिया का देश कहा जाना मेरे लिए दुखद था। इसलिए मैं एक बार फिर अपनी बात को दोहरा रहा हूं। अंडर19 क्रिकेट इंडिया, वर्ल्ड चैंपियंस है। दुश्मन को हरा दिया है।’ 
इस तरह अमिताभ बच्चन ने जता दिया कि क्यों उन्होंने ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री’ वाला कमेंट पहले किया था। उनकी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी। वह सिर्फ विदेशी लोगों की भारत को लेकर सोच को उजागर कर रहे थे। साथ ही उन्हें करारा जवाब भर दे रहे थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed