अमिताभ बच्चन केबीसी 13 के नये एपिसोड में एक प्रतियोगी से हरियाणवी सीखने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी ने उन्हें इस तरह हरियाणवी सिखाई कि अमिताभ कन्फयूज हो गए। इस बात से अमिताभ चौंक गये कि हरियाणवी और अंग्रेजी में एक शब्द के मायने बिलकुल उलट हैं। इसका प्रोमो जारी हुआ है। जिसमें अमिताभ प्रतियोगी से कुछ नया सीख रहे हैं। प्रोमो में दिख रहा है कि अमिताभ इस बात से हैरान हैं कि जहर शब्द का इस्तेमाल किसी की तारीफ के रूप में कैसे किया जा सकता है?
KBC 13: प्रतियोगी ने कहा- 'जहर लग रहो हो', अमिताभ बोले- यह तो गाली हो गई..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं कि क्या महिलाओं को भी ऐसे बोल सकते हैं? उनकी इस बात को सुनकर दर्शक खूब ठहाके लगाते हैं। इस पर सुमित अमिताभ को जवाब देते हैं कि सर पहले कहिएगा, 'मैडम जहर लग रहे हो।'
सुमित के मुंह से जहर सुनकर अमिताभ बच्चन चौंक जाते हैं और कहते हैं, ये तो गाली हो गई। उनके यह कहते ही सुमित उन्हें समझाते हैं कि जब हम कहते हैं 'कातिल लग रहे हो' तो उसे क्रिमिनल नहीं कह रहे हैं। इसी तरह जहर का मतलब वो नहीं है, जो आप समझ रहे हैं।
इस तरह अमिताभ और सुमित मंच पर मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। सुमित दिल्ली से हैं और नजफगढ़ के रहने वाले हैं।
सुमित अमिताभ बच्चन से कहते हैं, सर जी..बागवान फिल्म को देखकर घर वालों को लगता है कि ये भी मेरे साथ ऐसा ही न कर दे इसलिए मुझे डेढ़ी नजर से देखते हैं। इस पर अमिताभ और सभी लोग हंसने लगते हैं। सुमित अमिताभ को बताते हैं कि वह समोसा के बिना नहीं रह सकते हैं और समोसा जहर बनाता है। इस पर अमिताभ चौंकते हैं और कहते हैं कि यह तो गाली हो गई और इसके बाद सुमित अमिताभ को इसका मतलब समझाते हैं। गौरतलब है कि अमिताभ केबीसी के शो में प्रतियोगियों से मस्ती करते हुए भी दिखते हैं। दरअसल, अमिताभ ने ही प्रतियोगी से पूछा था कि मैं कैसे लग रहा हूं...इस पर सुमित कहते हैं- जहर लग रहे हो।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)