{"_id":"59fab3614f1c1bdb538ba6c1","slug":"anil-kapoor-gives-his-career-credits-to-padmini-kolhapure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासाः इस एक्ट्रेस के साथ 'वो सात दिन' न होते तो ऐसा अनिल कपूर न होता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ा खुलासाः इस एक्ट्रेस के साथ 'वो सात दिन' न होते तो ऐसा अनिल कपूर न होता
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। अनिल कपूर ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी को एक्टर पद्मिनी कोल्हापुरी को देते हुए कहा कि अगर वो फिल्म ‘वो सात दिन’ में उनके साथ काम के लिए राजी नहीं हुई होतीं तो वह आज जो कुछ हैं, नहीं होते।
दरअसल बुधवार को पद्मिनी का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म ‘वो सात दिन’ से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'पद्मिनी कोल्हापुरी को जन्मदिन की बधाई। मैं आज जो कुछ हूं, पद्मिनी कोल्हापुरी की वजह से हूं, क्योंकि वह ‘वो सात दिन’ के लिए राजी हुईं।'
Happy B'Day to my first leading lady #PadminiKolhapure!! It's because she agreed to do #WohSaathDin that I am where I am today! pic.twitter.com/gIhb1qCd5r
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) November 1, 2017
फिल्म ‘वो सात दिन’ डॉ. आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पता चलता है कि उनकी नवविवाहित दुल्हन माया किसी और को प्यार करती है। फिलहाल अनिल कपूर ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ फिल्म ‘फन्ने खां’ में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘फन्ने खां’ का निर्देशन अतुल मांजरेकर कर रहे हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा, क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज द्वारा निर्मित ‘फन्ने खां’ ऑस्कर-नामांकित वर्ष 2000 की डच फिल्म ‘एवरीबडीज फेमस’ का आधिकारिक रीमेक है। बता दें कि ये फिल्म 13 अप्रैल, 2018 को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।