{"_id":"59fabdfc4f1c1b65548ba8cd","slug":"suniel-shetty-confirms-on-twitter-that-he-is-a-part-of-jp-dutta-paltan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील शेट्टी ने फिल्म पलटन को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, ट्वीट कर दी जानकारी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील शेट्टी ने फिल्म पलटन को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, ट्वीट कर दी जानकारी
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में सुनील शेट्टी के होने को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। हाल ही में सारे कयासों पर विराम लगाते हुए सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है।
जल्द ही डायरेक्टर जेपी दत्ता जंग पर आधारित एक फिल्म 'पलटन' बनाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में अभिनय के लिए सोनू सूद, सुनील शेट्टी और अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल किया गया था।
बाद में इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अभिनय को लेकर संशय बन गया। कयास लगाए जाने लगे कि वो अब इस फिल्म में काम नहीं करेंगे। फिलहाल सुनील शेट्टी ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में फैंस को जानकारी दी।
Love & Light to the #PALTAN gang
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 31, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील शेट्टी ने ट्वीट करके फैंस को बताया कि वो फिल्म 'पलटन' से अलग नहीं हुए हैं। सुनील शेट्टी ने बताया है कि, ‘आप उन लोगों की फिल्मों से बाहर नहीं जाते हैं, जिन्होंने आपको एक अच्छा इंसान और कलाकार बनने में मदद की है। मुझे ऐसी खबरों पर दया आती हैं। जेपी दत्ता सर की मैं बहुत इज्जत करता हूं।’
U dnt wlk out of D movie of a man who helped mould u into D person&actor u r 4 petty speculations.My lv/respect 4 JP sir gs beyond D movies pic.twitter.com/z1ljHGXpLk
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 31, 2017