फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal song Jamal Kudu hookstep Riddhima Kapoor dances with mother neetu singh news in hindi

VIDEO: कपूर परिवार में चढ़ा एनिमल के जमाल कुडू गाने का खुमार, मां नीतू के साथ रिद्धिमा कपूर ने किया हुकस्टेप

Sun, 10 Nov 2024 11:07 AM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Nov 2024 11:07 AM IST
सार

रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने सिर पर प्लेट रखकर अपनी मां नीतू कपूर के साथ जमाल कुडू गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं।

विज्ञापन
Animal song Jamal Kudu hookstep Riddhima Kapoor dances with mother neetu singh news in hindi
रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर - फोटो : Instagram/ Riddhima Kapoor

विस्तार

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एनिमल ने न केवल बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े बल्कि इस फिल्म का प्रतिष्ठित सॉन्ग जमाल कुडू ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। यह सॉन्ग अभी तक फैंस का पसंदीदा बना हुआ है, जिसमें लोग अपने सिर पर गिलास रखकर हुक स्टेप पर डांस करते हैं। इस गाने को लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और मां नीतू कपूर इस गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि रिद्धिमा और नीतू कपूर इस गाने से अभी तक पूरी तरह से निकल नहीं पाईं हैं। 
विज्ञापन


रिद्धिमा कपूर से शेयर की वीडियो
रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह अपने सिर पर प्लेट रखकर अपनी मां नीतू कपूर के साथ जमाल कुडू गाने पर डांस करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान रिद्धिमा ने एक लंबी काली स्कर्ट के साथ एक बहुत ही सुंदर चमकदार मैरून टॉप पहन रखा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "डांस फ्लोर पर मेरी मम्मी के साथ ही अच्छी वाइब्स होती है।"
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं रणबीर कपूर
बता दें कि रिद्धिमा कपूर नेटफ्लिक्स के शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 का हिस्सा हैं। वह एक सफल ज्वेलरी और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 2006 में बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। वहीं फिल्मों की बात करें तो एनिमल के बाद रणबीर कपूर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वह नितेश तिवारी की रामायण पार्ट वन में साई पल्लवी, यश और सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका में शामिल हैं। इसके अलावा रणबीर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed