अन्नू कपूर ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बोले- 'बिग बी का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा'
Annu Kapoor On Amitabh Bachchan: अन्नू कपूर ने हाल ही में बिग बी की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के बारे में यह खास बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्नू कपूर ने की बिग बी की तारीफ
एएनआई की एक खबर के अनसार, अन्नू कपूर ने कहा कि अमिताभ बच्चन साल 1969 में मुंबई आए थे। बचपन में उनके माता-पिता ने उनका नाम 'इंकलाब' रखा था। आज साल 2026 में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम करते हुए 57 साल हो चुके हैं।
अन्नू कपूर ने कहा कि अमिताभ बच्चन से पहले इतने लंबे समय तक मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव रहने का रिकॉर्ड सिर्फ महान गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के नाम था। अब उनके बाद अमिताभ बच्चन ने यह मुकाम हासिल किया है।
83 की उम्र में भी एक्टिव
अमिताभ बच्चन ने 'शोले', 'दीवार' और 'डॉन' जैसी ढेरों सुपरहिट हिंदी फिल्मों के साथ-साथ गुजराती, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। आज 83 साल की उम्र में भी वह फिल्मों और टीवी पर लगातार काम कर रहे हैं।
'उत्तर दा पुत्तर' में नजर आएंगे अन्नू कपूर
अन्नू कपूर को हिंदी सिनेमा में 44 साल पूरे हो चुके हैं। वे जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी वास्तु शास्त्र और इस सोच पर बनी है कि सही दिशा चुनने से इंसान की किस्मत बदल सकती है। इस फिल्म का निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी को कब मिली सबसे बड़ी तारीफ, लोग क्यों पसंद करते हैं 'तुलसी' का किरदार? बोलीं- 'मां और दादी...'