Diljit Dosanjh: दिलजीत के प्रोटेस्ट वाले बयान पर CJP के सौरव दास ने जताई नाराजगी, बोले- ‘कुछ बोलना तो चाहिए’
CJP Activist Sourav Das React To Diljit Dosanjh Statement: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने सिंगर दिलजीत दोसांझ के बयान पर दुख प्रकट किया है। वह चाहते हैं कि सिंगर को युवाओं को बढ़ावा देना चाहिए था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ कई सेलेब्स कॉकराेच जनता पार्टी के आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं सिंगर दिलजीत दोसांझ इस आंदोलन या किसी भी तरह के प्रोटेस्ट से दूर रहना चाहते हैं। बीते दिनों प्रोटेस्ट को लेकर उनका एक बयान भी वायरल हुआ, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास नाराजगी जता रहे हैं।
सौरव दास ने जाहिर की अपनी निराशा
एक इंस्टाग्राम पेज हॉलीवुड देखो पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास का वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें वह कहते हैं, ‘यह बहुत दुख की बात है। मुझे लगता है कि उन्हें (दिलजीत दोसांझ) कुछ कमेंट करना चाहिए। युवाओं का थोड़ा जोश बढ़ाना चाहिए था। गानों से वह जोश बढ़ाते हैं लेकिन इस आंदोलन के बारे में कुछ बोलकर भी ऐसा कर सकते थे। युवाओं के इश्यू के बारे में उनको कुछ बोलना तो चाहिए।’
दिलजीत दोसांझ ने क्यों नहीं किया प्रोटेस्ट को सपोर्ट?
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने फैंस से कनेक्ट होने के लिए सोशल मीडिया लाइव स्ट्रीम की थी। इस दौरान किसी ने उनसे सवाल किया कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट पर क्या कहना है? ऐसे में दिलजीत बोले- ‘जंतर-मंतर पर कौन सा विरोध प्रदर्शन चल रहा है? भाई मुझे तो प्रोटेस्ट से दूर ही रखो। मैं एक आर्टिस्ट हूं, मुझे तो बस ऐसे ही घसीट लिया जाता है।’
इस पंजाबी फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत
अमरजीत सिंह सरोन निर्देशित फिल्म ‘रन्ना च धन्ना’ में दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने हाल ही में साझा की है। दिलजीत की यह पंजाबी फिल्म 25 जून 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।