पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The winners of the 72nd National Film Awards for the year 2024 will be announced today When and where to watch

National Film Awards: आज होगा 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान; जानिए कब और कहां देखें?

Fri, 03 Jul 2026 03:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

72nd National Film Awards: प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान आज शुक्रवार शाम होना है। याद रहे कि यह अवॉर्ड साल 2024 के लिए प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
The winners of the 72nd National Film Awards for the year 2024 will be announced today When and where to watch
आर्टिकल 370-ब्रमायुगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की घड़ी आ गई है। आज शाम को विजेताओं के नाम से पर्दा उठेगा। किसी-किसकी झोली में अवॉर्ड जाने वाले हैं, इसके नतीजे ऑनलाइन लाइव दिखाए जाएंगे। आप कब और कहां इन्हें देख सकते हैं? जानिए

विज्ञापन


साल 2024 के लिए दिए जाएंगे सम्मान
देशभर के फिल्म प्रेमी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि साल 2024 के लिए प्रदान किए जाने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए कौन सी फिल्में और परफॉर्मेंस बाजी मारेंगी। इसके लिए बस चंद घड़ियों का इंतजार और करना है। दर्शकों का उत्साह चरम पर है।  बता दें कि 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें 2024 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेशन मिला।

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे नतीजे?
चयन प्रक्रिया की देखरेख 11 सदस्यों वाली जूरी ने की, जिसके अध्यक्ष फिल्ममेकर जयराज थे। वे पहले साल 2012 में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं। विजेताओं के नामों का एलान दर्शक ऑनलाइन देख सकेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब चैनलों पर इस घोषणा की लाइव-स्ट्रीमिंग होगी।

मलयालम इंडस्ट्री पर नजरें
इस साल के अवॉर्ड्स में अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि कई ऐसी फिल्में रेस में हैं जिन्हें क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही काफी तारीफ मिली। वे सफल भी रहीं। खासकर मलयालम सिनेमा के लिए यह साल बहुत शानदार रहा है और 'ब्रमायुगम', 'मंजुम्मेल बॉयज' और 'किष्किंधा कांडम' जैसी फिल्मों ने काफी चर्चा बटोरी है।

हिंदी में इन फिल्मों के नामों की अटकलें
वहीं, साल 2024 की हिंदी सिनेमा में जिन फिल्मों को दावेदार माना जा रहा है, उनमें 'आर्टिकल 370', 'श्रीकांत' और 'चंदू चैंपियन' के नाम शामिल हैं। वहीं, तमिल फिल्में 'महाराजा', 'मेइयाझगन' और 'अमरन'; साथ ही तेलुगु फिल्में 'कल्कि 2898 AD', 'लकी भास्कर' और 'देवरा- पार्ट 1' भी कतार शामिल हैं। देखना दिलचस्प होगा कि किसकी झोली में अवॉर्ड जाता है।

विज्ञापन

इन सितारों के नाम रेस में शामिल
हालांकि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन का एलान पहले से नहीं किया जाता है। मगर, ममूटी, शिवकार्तिकेयन, विजय सेतुपति, कार्थी और साई पल्लवी जैसे एक्टर्स के नाम टॉप एक्टिंग अवॉर्ड्स की दौड़ में शामिल होने की काफी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed