क्या टेलर स्विफ्ट की शादी में शामिल नहीं होंगी ब्लेक लाइवली? दोस्ती में दरार की लगने लगी अटकलें; जानें कारण?
Blake Lively Skip Taylor Swift Wedding: शुक्रवार को हॉलीवुड की मशहूर सिंगर टेलर स्विफ्ट शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस मौके पर करीबी दोस्त और परिवार वाले शादी में शामिल होने के लिए आ चुके हैं। लेकिन टेलर की दोस्त रहीं ब्ले लाइवली शादी से दूरी बनाकर चल रही हैं। जानिए, ऐसा क्यों है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली और एक्टर रयान रेनॉल्ड्स, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की शादी में शामिल नहीं होंगे। जबकि ब्लेक लाइवली तो टेलर स्विफ्ट की अच्छी दोस्त रही हैं। दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे को सपोर्ट किया है। लेकिन ब्लेक लाइवली के टेलर स्विफ्ट की शादी में शामिल ना होने वाली बात से फैंस हैरान हैं। अटकलें लगने लगी हैं कि इनकी दाेस्त में दरार आ गई है।
टेलर स्विफ्ट की शादी से ब्लेक लाइवली ने बनाई दूरी
टीएमजेड के मुताबिक ब्लेक और रयान को अपनी बेटी के साथ देखा गया। सभी फैमिली टाइम एंज्वॉय कर रहे थे। यह फैमिली न्यूयॉर्क के लेक प्लेसिड में एक लोकल फार्म में हॉर्स शो में हिस्सा ले रही थी। जबकि आज टेलर स्विफ्ट की शादी भी शहर में हो रही है। जहां टेलर की शादी होगी, वह जगह लेक प्लेसिड से चार घंटे ही दूर है।
इसी वजह से फैंस को लगने लगा है कि टेलर स्विफ्ट और ब्लेक लाइवली के बीच दरार पड़ चुकी है। दोनों की दोस्ती टूट चुकी।
क्यों पड़ी है दोस्ती में दरार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलर स्विफ्ट, जस्टिन बाल्डोनी के साथ ब्लेक लाइवली की कानूनी लड़ाई में घसीटे जाने से परेशान थीं। सिंगर को लगा कि उन्हें बेवजह इस विवाद में शामिल किया गया था। टेलर को स्विफ्ट को इस मामले में समन भी भेजा गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
कुछ मीडिया रिपाेर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ब्लेक लाइवली को टेलर स्विफ्ट ने अपनी शादी का इंवाइट तक नहीं भेजा है।
कहां हो रही है टेलर स्विफ्ट की शादी?
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में टेलर स्विफ्ट की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस शादी में स्टीवी निक्स और केनी चेस्नी परफॉर्म करेंगे। बताया जा रहा है कि वेन्यू को गार्डन थीम से सजाया गया है। फैंस को अब टेलर स्विफ्ट की शादी की तस्वीरों का इंतजार है।