सलमान की ‘मातृभूमि’ पर सीबीएफसी ने लगाई रोक; जानें क्या है वजह, अब कब तक रिलीज होगी फिल्म?
Maatrubhumi: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ अटक गई है। जानिए क्यों सीबीएफसी ने फिल्म पर लगाई रोक और क्या है पूरा मामला…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि', जो भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 2020 में हुई गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है, असल में ईद के मौके पर 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। तब फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवां’ था, बाद में नाम बदल दिया गया। फिर इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया और उम्मीद थी कि फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि, अब खबरें हैं कि सीबीएफसी ने फिल्म को रोक दिया है, जिससे इसके अगस्त की समयसीमा तक रिलीज होने की संभावना कम हो गई है।
सीबीएफसी ने अगले आदेश तक लगाई रोक
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी ने सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' के लिए मंजूरी का सर्टिफिकेट अगले आदेश तक रोक दिया है। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म को लेकर चीन में विवाद खड़ा हो गया था।
इसका टीजर ऑनलाइन आने के बाद कई Weibo यूजर्स ने फिल्म पर गलवान घाटी की झड़प को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया। विदेश मंत्रालय ने जनवरी में इस मामले पर कहा कि भारत में फिल्म बनाने से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारी देखते हैं और ऐसे मामलों में विदेश मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं होती।
मेकर्स ने सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर 27 दिसंबर 2025 को फिल्म का टीजर जारी किया था। फिल्म में सलमान खान ने कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे।
उन्होंने बॉर्डर पर डिसइंगेजमेंट एग्रीमेंट (सेनाओं को पीछे हटाने का समझौता) को लागू करते समय हुई झड़प के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि’ को सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ-साथ अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में हैं और इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।