{"_id":"6a168de651957bbbe40214bc","slug":"anu-malik-defends-varun-dhawans-chunnari-chunnari-remake-amid-criticism-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या अनु मलिक ने किया वरुण धवन के 'चुनरी चुनरी' का बचाव? ट्रोलिंग के बीच गाने को लेकर कंपोजर ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या अनु मलिक ने किया वरुण धवन के 'चुनरी चुनरी' का बचाव? ट्रोलिंग के बीच गाने को लेकर कंपोजर ने कही ये बात
Wed, 27 May 2026 11:53 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 27 May 2026 11:53 AM IST
सार
Anu Malik: वरुण धवन को उनके नए गाने 'चुनरी चुनरी' को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने गाने पर अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन
अनु मलिक, चुनरी चुनरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का नया गाना 'चुनरी चुनरी' रिलीज हुआ है। इस गाने पर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बीच म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने वरुण धवन के गाने का सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
अनु मलिक ने किया गाने का बचाव
'है जवानी तो इश्क होना है' के रीक्रिएटेड गाने 'चुनरी चुनरी' में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर ने डांस किया है। रिलीज के बाद से ही इस गाने ने यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है। जहां कई फैंस ने रीमिक्स कल्चर की बुराई की और इसकी तुलना 'बीवी नंबर 1' के ओरिजिनल वर्जन से की, वहीं अनु मलिक ने नए ट्रैक का बचाव किया है।
विज्ञापन
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : एक्स
कंपोजर ने मूल गाने पर किया काम
अनु मलिक ने सलमान खान और सुष्मिता सेन स्टारर 1999 की हिट फिल्म पर काम किया था। वह इसके नए वर्जन को लेकर एक्साइटेड हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए, अनु मलिक ने वरुण धवन की परफॉर्मेंस की तारीफ की और कहा कि गाने में अभी भी वही जादू है।
अनु मलिक ने गाने को बताया सुपरहिट
उन्होंने वीडियो में कहा, 'दोस्तों, बहुत समय हो गया, जब मैंने किसी सुपरस्टार पर गाना देखा हो। पहले भी यह गाना सुपरहिट हुआ था, जब यह सलमान खान पर आया था। और सलमान खान ने इसे एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया था। आज फिर जब मैंने वरुण को देखा, तो मैं खुशी से उछल पड़ा। क्या डांस है, वे लड़कियां बहुत खूबसूरत लग रही हैं। पहले भी गाना सुपरहिट था, आज भी सुपरहिट और कल भी सुपरहिट रहेगा।'

View this post on Instagram

- फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
अनु मलिक भी हुए ट्रोल
कंपोजर ने आगे कहा 'मैं फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। डेविड धवन की कोई भी फिल्म हो उसे अनु मलिक तो देखता ही है। है जवानी तो इश्क होना है का इंतजार कर रहा हूं। वरुण, तू क्या नाचा है यार। क्या लग रहा है गाना। बधाई हो।'
हालांकि, वीडियो शेयर करने के बाद अनु मलिक को खुद भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी 'है जवानी तो इश्क होना है' एक ऐसे आदमी के बारे में है जो पिता बनने के लिए बेताब है और दो महिलाओं से जुड़ी एक मुश्किल स्थिति में फंस जाता है। फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
कंपोजर ने आगे कहा 'मैं फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। डेविड धवन की कोई भी फिल्म हो उसे अनु मलिक तो देखता ही है। है जवानी तो इश्क होना है का इंतजार कर रहा हूं। वरुण, तू क्या नाचा है यार। क्या लग रहा है गाना। बधाई हो।'
हालांकि, वीडियो शेयर करने के बाद अनु मलिक को खुद भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
रणवीर सिंह से पहले इन सितारों पर लगा था बैन, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा पर नहीं हुई कार्रवाई
कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'?डेविड धवन के निर्देशन में बनी 'है जवानी तो इश्क होना है' एक ऐसे आदमी के बारे में है जो पिता बनने के लिए बेताब है और दो महिलाओं से जुड़ी एक मुश्किल स्थिति में फंस जाता है। फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।