{"_id":"6a280a2b4dafe4538d02d237","slug":"anupam-kher-and-paresh-rawal-congratulates-pm-modi-on-completing-12-years-in-office-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे हुए 12 साल, अनुपम खेर और परेश रावल ने दी बधाई; कही यह खास बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे हुए 12 साल, अनुपम खेर और परेश रावल ने दी बधाई; कही यह खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:13 PM IST
सार
PM Modi: पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे 12 साल हो गए हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर फिल्मी दुनिया और राजनीति की बड़ी हस्तियों ने पीएम मोदी को बधाई संदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और परेश रावल ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे 12 साल होने पर बधाई दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी के बारे में खास बात भी लिखी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीएम मोदी के लिए एक बधाई संदेश लिखा है।
2 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने दी बधाई
एएनआई से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा, 'PM मोदी लाखों लोगों की उम्मीद का केंद्र हैं।' इसके साथ ही अनुपम खेर ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखना आसान नहीं होता। यह PM मोदी की कड़ी मेहनत और साफ विजन का नतीजा है।'
3 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : X
प्रेरणादायक सफर और देश का विकास
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'एक साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति अगर देश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचकर इतिहास रच सकता है, तो यह देश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।' अनुपम ने कहा, मोदी के नेतृत्व में भारत ने टेक्नोलॉजी, डिजिटल लेन-देन, गांवों के विकास और पूरी दुनिया में एक मजबूत पहचान बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
परेश रावल
एएनआई से बातचीत के दौरान दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, 'वे प्रगतिशील सोच वाले नेता हैं।' इसके साथ ही परेश ने यह भी कहा कि, 'यह हमारे देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में देश आगे भी लगातार तरक्की करता रहेगा।'
विज्ञापन
5 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
क्या टूटेगा नेहरू का रिकॉर्ड?
10 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को लगातार 4,399 दिन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वे भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कुल 16 वर्ष और 286 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।