अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। अनुपम खेर अपने पोस्ट के जरिए अक्सर प्रशंसकों को लाइफ टिप्स भी देते हैं। एक बार फिर एक्टर कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने ऑस्कर की ट्रॉफी थामे वीडियो शेयर की है। अनुपम खेर हाल ही में नाटू नाटू के कंपोजर एमएम कीरावनी ने मिले थे।
Anupam Kher: ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार कीरावनी से मिले अनुपम खेर, ट्रॉफी थामे इंस्टा पर फोटो की शेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में अनुपम खेर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं सर का ऑस्कर अपने हाथ में पकड़ना कितना शानदार, अद्भुत और सम्मानित महसूस है, एमएम कीरावनी ने जवाब दिया, 'और आपके साथ रहना कितना शानदार पल है, सर'। अनुपम ने जवाब दिया, 'नहीं सर, आप बहुत विनम्र हैं सर'।
अनुपम खेर आगे कहते हैं- बधाई हो। दुनिया ने आपकी सराहना की भारत को आप पर बहुत गर्व है सर और आपने एक दिन इसे मेरे हाथ में दे दिया। सर, 'मैं आपको गौरवान्वित महसूस कराउंगा और हम दोनों इसे पकड़ेंग'।" तो वहीं कीरावनी ने कहा, 'हां सर, बिल्कुल, सर आपने पहले ही हमें गौरवान्वित कर दिया है'।
नाटू-नाटू गाने के कंपोजर एम एम कीरावनी की बात करें तो, उनके पास 11 नंदी पुरस्कार हैं, जिनमें से 3 पार्श्व गायन के लिए हैं। उन्हें हाल ही में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। एम एम कीरावनी ने तेलुगु फिल्म उद्योग में एक सहायक संगीत निर्देशक के रूप में अपना संगीत कैरियर शुरू किया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि एम एम कीरावनी, एस एस राजामौली के चचेरे भाई हैं।
यह भी पढ़ें: रवि किशन ने फिल्म का ऐसा नाम रखा कि भड़क गए थे मनोज, जानें क्यों दोनों के बीच छिड़ा था कोल्ड वॉर