{"_id":"64acf62164eb38553300614c","slug":"manoj-tiwari-talked-about-ravi-kishan-named-bhagyashree-bhojpuri-film-vulgar-title-ego-chumma-deda-rajaji-2023-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Tiwari: रवि किशन ने फिल्म का ऐसा नाम रखा कि भड़क गए थे मनोज, जानें क्यों दोनों के बीच छिड़ा था कोल्ड वॉर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Tiwari: रवि किशन ने फिल्म का ऐसा नाम रखा कि भड़क गए थे मनोज, जानें क्यों दोनों के बीच छिड़ा था कोल्ड वॉर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी, रवि किशन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता-गायक व बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हाल ही में एक इंटरव्यू में नजर आए और वहां पर कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में अपने अनुभव को भी साझा किया। मनोज बाजपेयी ने अपने साथी सांसद और फिल्मों में उनके प्रतिद्वंदी रहे रवि किशन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान रवि किशन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया।
2 of 5
मनोज तिवारी
- फोटो : Social media
इस दौरान मनोज तिवारी से सवाल किया गया कि उन्होंने अपनी फिल्म 'एक चुम्मा दे दो राजा' का नाम अश्लील क्यों रखा। इसपर उन्होंने कहा, 'इसका जवाब आप रवि किशन जी से मांगना। अब क्या बोलूं, कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा। मैं इस फिल्म के पक्ष में नहीं था, यह फिल्म भाग्यश्री जी ने बनाई थी। वो जब प्रोड्यूसर बनी तो उन्होंने बतौर हीरो कास्ट किया।'
फिल्म का नाम रखने के सवाल पर उन्होंने कहा, इस फिल्म में दो किरदार थे, एक किरदार गांव का था और दूसरा किरदार मुंबई के दूधवाले का था। इस फिल्म में रवि किशन दूधवाले बने हैं। पूरी फिल्म तो अच्छी है लेकिन इसके अंत में लड़की कहती है, अगर आप परेशान नहीं हैं तो मेरे गालों पर एक चुम्मा दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनोज तिवारी, रवि किशन
- फोटो : social media
मनोज तिवारी ने कहा, रवि किशन ने सिर्फ इस सीन पर पूरी फिल्म का नाम रख दिया। मैंने मना किया कि यह नाम सही नहीं है। मेरे मना करने के बाद भाग्यश्री को भी लगा कि हां यह ठीक नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि यही चलता है और सिनेमा बनाने वाले तरह-तरह की सोच रखते हैं। और आखिर में वही हुआ जिसकी उम्मीद थी, फिल्म डब्बा हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
मनोज तिवारी, रवि किशन
- फोटो : Social Media
मनोज तिवारी आगे कहते हैं कि कुछ तो गलतियां हुई हैं और उनमें से एक यह भी है। इसको लेकर तीन-चार महीने तक हमारे बीच तनाव रहा था। कभी रवि मिलें तो उनसे पूछिएगा, बाद में रवि को भी यह बात समझ आई। रवि किशन से 13 साल दोनों के बीच रिश्ते में रही तनातनी के सवाल में उन्होंने कहा, 'हमारे बीच नफरत नहीं थी। हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से आते हैं और एक-दूसरे से बेहतर करने की चाहत तो रहती ही है। जैसे सलमान-शाहरुख का रिश्ता था वैसे ही हमारा भी था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।