'मैंने उसे डांटा', अनुपम खेर ने डेविड धवन के रिटायरमेंट प्लान को लेकर लगाई डांट; कहा- 'कोई उम्र नहीं होती...'
Anupam Kher: अनुपम खेर ने डेविड धवन के रिटायरमेंट का विरोध करते हुए उन्हें डांट लगाई है। इसके साथ ही अनुपम ने फिल्मों से रिटायरमेंट प्लान को लेकर एक खास बात भी कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दोस्त और डायरेक्टर डेविड धवन के रिटायर होने के फैसले पर असहमति जताई है। डेविड धवन ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी।
अनुपम ने किया डेविड को फोन
डेविड धवन के रिटायरमेंट की खबर सुनने के बाद अनुपम खेर ने वरुण धवन के पिता और निर्देशक को फोन किया और उन्हें डांट लगाई। एएनआई के अनुसार, अनुपम खेर ने बताया, 'डेविड मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब मुझे उनके रिटायरमेंट के बारे में पता चला, तो मैंने उन्हें फोन करके डांटा।' अनुपम ने आगे कहा, 'यह तय करने वाले तुम कौन होते हो कि यह तुम्हारी आखिरी फिल्म है? अगर दर्शक तुम्हें पसंद करते हैं, तो फिल्में बनाते रहो।'
क्या कहते थे अुनपम के पिता
अनुपम खेर ने बताया, 'मेरे पिता कहते थे कि रिटायरमेंट सिर्फ दिमाग की सोच है। हम खुशनसीब हैं कि हम ऐसे काम में हैं जहां रिटायर होने की कोई उम्र नहीं होती।'
करण जौहर ने भी जताई भावनाएं
इससे पहले फिल्ममेकर करण जौहर ने भी डेविड धवन के रिटायरमेंट के फैसले पर दुख जताया था। करण ने कहा कि डेविड धवन ने बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों को एक नई पहचान दी है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनका सम्मान करती है और उनसे सीखती है।
कब रिलीज हो रही है डेविड की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है'?
डेविड धवन बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने 90 और 2000 के दशक में कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म में उनके बेटे वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। वरुण के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: पैप्स को देखकर इब्राहिम अली खान ने किया गर्लफ्रेंड पलक को इशारा? बेसमेंट में छुपी आईं नजर