{"_id":"6a37db1360abe19c1c0558f3","slug":"anupam-kher-seek-blessings-at-shirdi-sai-baba-temple-share-video-2026-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने किए शिरडी साईं बाबा के दर्शन, लिया आशीर्वाद; शेयर किया खास वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर ने किए शिरडी साईं बाबा के दर्शन, लिया आशीर्वाद; शेयर किया खास वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:08 PM IST
सार
Shirdi Sai Baba Temple: अनुपम खेर ने आज शिरडी के साईं बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसका एक खास वीडियो और कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आज 21 जून को शिरडी के साईं बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया है। इस पल को अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने शिरडी में अपने अनुभव को भी शेयर कर दिल की बात लिखी है।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर शिरडी साईं बाबा के दर्शन का एक खास वीडियो शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनके साथ अनुपम ने लिखा, 'ॐ साईं राम, बाबा का आशीर्वाद हम सब पर हमेशा बना रहे।'
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम ने किए साईं बाबा के दर्शन
अनुपम खेर ने लिखा, 'बहुत साल बाद मुझे शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन करने का मौका मिला। बाबा के चरणों में कुछ समय बिताकर मेरे मन को बहुत शांति मिली। ऐसा लगा जैसे मन की सारी भागदौड़ कुछ देर के लिए रुक गई हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'जिंदगी में अच्छा और सही करने की इच्छा'
अनुपम ने आगे लिखा, 'प्रार्थना करते समय मेरे मन में बाबा के प्रति धन्यवाद का भाव था और जिंदगी में कुछ अच्छा और सही काम करने की इच्छा और मजबूत हो गई।' आगे अनुपम ने लिखा की उनकी मां दुलारी और भाई राजू तो अक्सर बाबा के दर्शन के लिए शिरडी आते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'साईं बाबा की शक्ति'
अनुपम ने आगे लिखा, 'आज मुझे समझ आया कि कौन सी शक्ति उन्हें यहां बार-बार खींचकर लाती है। साईं बाबा के दरबार में एक अलग ही ताकत, सुकून और अंदरूनी मजबूती महसूस होती है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।