{"_id":"5bfc10b0bdec2241a91130ab","slug":"anurag-kashyap-left-abhishek-bachchan-and-aishwarya-rai-film-gulab-jamun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप के हाथ से छिटका गुलाब जामुन, अभिषेक- ऐश्वर्या की जोड़ी दिखने वाली है साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग कश्यप के हाथ से छिटका गुलाब जामुन, अभिषेक- ऐश्वर्या की जोड़ी दिखने वाली है साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म मनमर्जियां के दौरान ही अनुराग कश्यप खेमे से ये हवा उड़ाई गई थी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय उनकी अगली फिल्म गुलाब जामुन में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। अनुराग का नाम इस फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ा था और फिल्म के निर्देशक के तौर पर सर्वेश मेवारा का नाम। लेकिन फिर मनमर्जियां रिलीज होने के दौरान अनुराग का ईरोस नाउ से पंगा हुआ और मनमर्जियां के प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने अनुराग से हाथ जोड़ लिए।
फिल्म की कहानी अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों को इतनी पसंद थी कि ये दोनों किसी भी सूरत में ये फिल्म करना चाहते हैं। अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि अभिषेक ने अब ये फिल्म रॉनी स्क्रूवाला के साथ करने का फैसला किया है। फिल्म से अनुराग कश्यप और उनकी पूरी टीम बाहर हो चुकी है। इस फेरबदल में फिल्म के लेखक ने अभिषेक का साथ देने की रजामंदी दे दी है।
रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी फिल्म्स में इस फिल्म का शेड्यूल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म के लिए नया निर्देशक तलाशा जा रहा है। बता दें कि आखिरी बार अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक साथ 18 साल पहले मणिरत्नम की फिल्म रावण में साथ काम किया था।