{"_id":"5bc2c430bdec22695035f9b5","slug":"anurag-kashyap-on-mukesh-chhabra-accused-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: मुकेश छाबड़ा के साथ काम नहीं करेंगे अनुराग कश्यप, कहा- 'कई वजहों से बना ली दूरी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: मुकेश छाबड़ा के साथ काम नहीं करेंगे अनुराग कश्यप, कहा- 'कई वजहों से बना ली दूरी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo कैंपेन में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और विक्की सिदाना पर 4 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश छाबड़ा की फोन पर बात करते हुए रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। इस रिकॉर्डिंग में छाबड़ा किसी लड़की से कह रहे हैं कि 'तुम्हें समझौता करना होगा। जो लोग ऊंचे पद पर हैं उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे।' आरोपों के बाद छाबड़ा ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और वो कानूनी मदद लेंगे।
मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की कई फिल्मों के लिए कास्टिंग की है। इस बारे में सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप ने कहा कि 'मेरे पास मुकेश छाबड़ा के बारे में कोई #MeToo कहानी नहीं हैं, न ही उसके खिलाफ कोई सबूत है। मैंने उसके साथ अपने संबंध कई कारणों से तोड़ दिए थे। वो कारण कास्टिंग से जुड़े मसलों के थे और ऐसे थे जिन्हें यहां सबके बीच जाहिर करने की मुझे कोई जरूरत महसूस नहीं होती।'
मुकेश छाबड़ा ने अनुराग कश्यप के लिए फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर, अग्ली, रमन राघव जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग की थी। इसके अलावा मुकेश छाबड़ा दंगल, पीके, संजू, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों के साथ जुड़े रहे हैं। बता दें कि मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के पॉवरफुल कास्टिंग डायरेक्टर माने जाते हैं।

I neither have any #metoo stories nor evidence about mukesh Chhabra . I cut off ties with him for lot’s of reasons related to casting and reasons that i don’t feel the need to put out in public domain .
विज्ञापन विज्ञापन— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) October 13, 2018