सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap remembers dhurandhar Ranveer Singh clipped his stomach to feel pain in Lootera

अनुराग कश्यप ने बताया 'लुटेरा' फिल्म में जुड़ा दिलचस्प किस्सा, बोले- 'रणवीर सिंह ने धुरंधर जैसे गाने तो...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 10 Apr 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Anurag Kashyap Ranveer Singh: अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'डकैत' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अनुराग ने अपनी फिल्म 'लुटेरा' के सेट का एक किस्सा याद किया, जो 'धुरंधर 2' स्टार रणवीर सिंह से जुड़ा है।
 

Anurag Kashyap remembers dhurandhar Ranveer Singh clipped his stomach to feel pain in Lootera
रणवीर सिंह और अनुराग कश्यप - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह की मेहनत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रणवीर अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में जो समर्पण दिखाया है, वह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। क्योंकि इससे पहले वो 'लुटेरा' में काफी हद तक आगे चले गए थे।

Trending Videos

'लुटेरा' का एक किस्सा
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, अनुराग कश्यप ने अपनी पुरानी फिल्म 'लुटेरा' के एक दिलचस्प किस्से को याद किया और बताया, ''लुटेरा' में क्लाइमेक्स सीन में रणवीर को गोली लगती है। उस दर्द को असली महसूस करने के लिए रणवीर ने किसी को कुछ बताए बिना अपने पेट पर एक क्लिप लगा ली। उन्होंने इतनी शिद्दत से सीन किया कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने की रणवीर की तारीफ
अनुराग ने आगे कहा, 'रणवीर ने अपना दर्द किसी से नहीं बताया। जब तक वे चल-फिर नहीं पा रहे थे, तब तक किसी को पता ही नहीं चला। 'लुटेरा' ने ‘धुरंधर’ जितनी कमाई नहीं की, लेकिन रणवीर का यह जुनून ही सबसे बड़ी बात है।'

'धुरंधर' की सफलता
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब तक इस फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,665.23 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'डकैत' में नजर आएंगे अनुराग
अनुराग कश्यप ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उनकी हालिया फिल्में ‘केनेडी’ और ‘निशांची’ हैं। अनुराग कश्यप तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed