फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार में हार मान जाने वाली हीरोइन नहीं है अनुष्का शर्मा, फिर कसी कमर

Tue, 11 Apr 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 11 Apr 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Is Ready With Her Next Production
अनुष्का शर्मा
अपनी लगातार दो फ्लॉप फिल्म 'एनएच 10' (2015) और फिलौरी से निराश न होते हुए अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस ली है। बता दें कि अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर के तले बनाई जायेगी।  जिसके को-प्रोडूसर  क्रिएज एंटरटेनमेंट होंगे।


 माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। बता दें इस फिल्म की प्रेम कहानी को मुंबई और कोलकाता में शूट किया जाएगा। 

फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार

Anushka Sharma Is Ready With Her Next Production
अनुष्का शर्मा
अनुष्का का कहना है कि उनका अपनी फिल्मों के जरिये हमेशा ये प्रयास रहता है कि उनकी फिल्मों की कहानियां सबसे अलग होने के साथ-साथ अर्थपूर्ण भी हो। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि उनकी फिल्म  ऐसी हो जो लोगों के दिलों को छू जाए।

ये भी पढ़े- पहली बार पगड़ी पहने नजर आए शाहरुख, अनुष्का संग शूट किया गाना

आपको बता दें कि वहीं दूसरी तरफ अर्जुन एन कपूर की किरआरज एंटरटेनमेंट, अक्षय कुमार की रुस्तम और ट्यलेट - एक प्रेम कथा के बाद अपनी अगली फिल्म के साथ बिल्कुल तैयार हैं। बता दें कि ये प्रोडक्शन हाउस पहली बार अनुष्का और कर्नेश शर्मा साथ काम कर रहा है।

कर्नेश अनुष्का के भाई हैं औऱ उन्हीं की देख रेख में अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस काम कर रहा है। 

फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार

Anushka Sharma Is Ready With Her Next Production
'एनएच 10 में अनुष्का
हालांकि अनुष्का की 'एनएच 10' (2015) कर्मशियल रुप से एक सफल फिल्म मानी जा सकती है। लेकिन अनुष्का की बाकी फिल्मों की तुलना में अनुष्का के फैंस उनकी फिल्म से निराश ही हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार

Anushka Sharma Is Ready With Her Next Production
फिलौरी में अनुष्का शर्मा
एक के बाद एक कई हिट देने वाली अनुष्का की हाल ही में रिलीज हुई 'एनएच 10' ने जहां कमाई के नाम पर बॉक्स अफिस पर कुछ खास नहीं किया। वहीं उनकी फिल्म फिलौरी में उनकी कड़ी मेहनत के बावजूद बॉक्स अफिस पर बुरी तरह पिट गई। 
विज्ञापन

फ्लॉप का स्वाद चखने के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार

Anushka Sharma Is Ready With Her Next Production
अनुष्का शर्मा
कभी ना हार मानने वाली अनुष्का का कहना है कि आपका खराब प्रदर्शन यकीनन आपको दुखी करता है। लेकिन मेरा मानना है कि ये सब हमारे काम और हमारी तरक्की का ही एक हिस्सा होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed