फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma shares pics from Bangkok fans asked where is virat bhaiya photos are getting viral

Anuska Sharma: बैंकॉक की सड़कों पर अकेले मस्ती करती दिखीं अनुष्का शर्मा, फैंस ने पूछा- विराट भइया किधर?

Thu, 23 Feb 2023 11:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 23 Feb 2023 11:29 PM IST
सार

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इसमें उन्हें कूल अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Anushka Sharma shares pics from Bangkok fans asked where is virat bhaiya photos are getting viral
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सितारों की लग्जरी लाइफ फैंस को हमेशा से ही काफी आकर्षित करती आई है। यही एक कारण है जो फैंस को उनके करीब रखती है। हर कोई अपने चहेते एक्टर और एक्ट्रेस की पल-पल के खबरों के बारे में जानना चाहता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ, जब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों बैंकॉक में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बैंकॉक की सड़कों पर घूमती हुई सेल्फी ले रही हैं। अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बैंकॉक की इस ट्रिप में कुछ खास नहीं किया..इसलिए बैंकॉक की सबसे फेमस चीजों में से एक ट्रैफिक के साथ मेरी सेल्फी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma shares pics from Bangkok fans asked where is virat bhaiya photos are getting viral
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस ने अनुष्का की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाया है और साथ ही कुछ मजेदार कमेंट भी किए है। एक फैन ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह जिंगल-जिंगल मेमोरी ऑफ बादशाह कंपनी है'। एक दूसरे फैन कमेंट करते हुए लिखा, 'हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो'। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'विराट भइया किधर है'। वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ट्रैफिक में आपकी सेल्फी अच्छी लग रही है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन

इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा व्हाइट डीपनेक टॉप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना लुक गले में चैन और ब्लैक डिजाइनर शेड्स के साथ पूरा किया है। वहीं अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां वह अपने फैंस के साथ अपनी हर अपडेट शेयर करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करे तो अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बहुत जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: शहनाज गिल ने अजान सुनकर बीच में रोका अपना गाना, वीडियो देख जमकर तारीफ कर फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed