फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छपाक में लक्ष्मी अग्रवाल की वकील को क्रेडिट देने के आदेश को चुनौती, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Sat, 11 Jan 2020 11:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 11 Jan 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Aparna Bhatt filed petition to credit her in Chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित फिल्म ‘छपाक’ को लेकर निचली अदालत के आदेश को फिल्म निर्माता कंपनी फॉक्स स्टूडियो ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।


 

Aparna Bhatt filed petition to credit her in Chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में मुख्य भूमिका दीपिका पादुकोण का है। तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की वकील रहीं अपर्णा भट्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि निर्माता कंपनी को उन्हें फिल्म में क्रेडिट देने के निर्देश दिए जाएं। शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला अपर्णा भट के पक्ष में दिया था। कोर्ट ने कहा कि फॉक्स स्टूडियो को ‘छपाक’ फिल्म में उन्हें भी क्रेडिट देना होगा। इसे चुनौती देने के लिए फॉक्स स्टूडियो ने हाईकोर्ट का रुख किया। 

कन्हैया ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोले- मोदीजी का प्रचार करतीं हैं तो देशभक्त, JNU आईं...
Aparna Bhatt filed petition to credit her in Chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
पटियाला हाउस कोर्ट में दायर याचिका में वकील अपर्णा भट्ट ने बताया था कि उन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल के लिए कई साल तक केस लड़ा था। यह पूरी फिल्म लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है तो इसके लिए उन्हें भी क्रेडिट मिलना चाहिए। अदालत के आदेश को फिल्म निर्माता कंपनी फॉक्स स्टूडियो ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparna Bhatt filed petition to credit her in Chhapaak
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
इस बीच दीपिका पादुकोण के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।बता दें कि मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार फिल्म छपाक के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सम्मान करेगी। पीसी शर्मा ने बताया कि इंदौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा अवॉर्ड्स) कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed