फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द

Mon, 14 Nov 2022 04:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 14 Nov 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
arbaaz khan have trouble with tag of Salman Khan brother and Malaika Arora husband actor expressed his pain
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

Arbaaz Khan : इंडियन सिनेमा में अरबाज खान ने बतौर डायरेक्टर बहुत नाम कमाया है। डायरेक्टर के साथ-साथ अरबाज खान होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं। लेकिन, एक दौर ऐसा भी था जब अरबाज खान ने बतौर अभिनेता पहचान बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, वह सफल नहीं हो पाए थे। एक्टर के तौर पर जितना नाम उनके भाई सलमान खान और एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने कमाया, उसके मुकाबले वह नहीं कमा पाए। यही कारण था कि उस दौर में अरबाज खान को 'सलमान खान का भाई' और 'मलाइका अरोड़ा का पति' कहकर बुलाया जाता था, जिससे एक्टर परेशान रहते थे। सालों बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

arbaaz khan have trouble with tag of Salman Khan brother and Malaika Arora husband actor expressed his pain
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान का छलका दर्द
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अपने एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए अरबाज खान ने बताया कि उनकी लाइफ में एक समय ऐसा था, जब उन्हें 'सलमान खान के भाई' और 'मलाइका अरोड़ा के पति' के नाम से जाना जाता था। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहते थे। इसके साथ ही अरबाज खान ने अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल लाइफ की नाकामियाबी पर भी बात की।

यह भी पढ़ें: Monday Flashback: जब मनोज कुमार ने धर्मेंद्र को जबरदस्ती ट्रेन से उतार दिया था, हेमा मालिनी भी रह गई थीं हैरान

arbaaz khan have trouble with tag of Salman Khan brother and Malaika Arora husband actor expressed his pain
अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला

अरबाज खान ने खुद को ऐसे संभाला

अरबाज खान ने बताया कि अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो समझ आता है कि इसमें तनाव लेने वाली कोई बात नहीं थी। एक्टर ने आगे कहा कि अब इन सब चीजों से मुझे कोई शिकायत नहीं रहती। हम लोगों के माइंडसेट को नहीं बदल सकते हैं। मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अगर आप खुद को प्यार करते हैं तो आपको किसी दूसरे के ओपिनियन की जरूरत नहीं है। आप अपनी कामयाबी को सेलिब्रेट करना सीख जाते हैं। अरबाज खान ने कहा कि मैं एक एक्टर के तौर पर हमेशा अच्छे काम की तलाश में रहता हूं।

 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का हरफनमौला खलनायक, जिसने बदला संवाद अदायगी का अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
arbaaz khan have trouble with tag of Salman Khan brother and Malaika Arora husband actor expressed his pain
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज तनाव में दिखेंगे अरबाज खान
बता दें कि अरबाज खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'तनाव' को लेकर सुर्खियों में हैं। वेब सीरीज 'तनाव' को सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्ण ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में अरबाज खान ने कमांडर का किरदार निभाया है। ये पॉपुलर इजरायली शो फौदा की हिंदी कॉपी है। 

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने की भारतीय साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा बनाने की अपील, कहा- सपोर्ट करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed