फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansika Motwani Wedding: बेहद खास है हंसिका मोटवानी और सोहेल की शादी का कार्ड, दिया गया इंडियन और मॉडर्न टच

Mon, 14 Nov 2022 03:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Nov 2022 03:11 PM IST
सार

हंसिका और उनके पति ने अपने इस खास दिन के लिए कार्ड बांटना भी शुरू हो गया है। दोनों के कार्ड की तस्वीर भी सामने आ गई है। कार्ड काफी सिंपल है और इसमें डिटेल्स लिखी हैं। 

विज्ञापन
hansika motwani and sohail kathuria wedding invite details see photos of the card
हंसिका मोटवानी, सोहेल कथूरिया - फोटो : Instagram

हंसिका मोटवानी साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह बहुत जल्द बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी से संबंधित बहुत सारी डिटेल्स आ चुकी हैं। ये कोई साधारण शादी न होकर एक शाही शादी होगी, जहां दोस्तों और परिवार के लोगों का जमावड़ा लगेगा। अभिनेत्री की शादी मुंबई में न होकर जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में होगी। दोनों की शादी 4 दिसंबर को होने वाली है।


ऐसा है कार्ड
हंसिका और उनके पति ने अपने इस खास दिन के लिए कार्ड बांटना भी शुरू हो गया है। दोनों के कार्ड की तस्वीर भी सामने आ गई है। कार्ड काफी सिंपल नजर आ रहा है। उनकी वेडिंग इनवाइट की डिटेल्स भी साझा की गई हैं। कार्ड ऑक्सीडाइज्ड डिटेल्स, गुडिज और इनविटेशन कार्ड पर छपी उनकी तस्वीरों के साथ रस्टिक है। हंसिका और सोहेल की शादी का कार्ड इंडियन और मॉडर्न टच लिए हुए है।



कुछ दिन पहले किया था प्रपोज
बता दें कि कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा की थी। इस दौरान उनके होने वाले पति ने उनको एफिल टावर के सामने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था साथ ही अंगूठी पहनाई थी। बता दें कि हंसिका और सोहेल बिजनेस पार्टनर हैं। दोनों काफी समय से एक इवेंट कंपनी चला रहे हैं, जिसकी ओनर हंसिका हैं।

इसे भी पढ़ें- Guneet Monga Wedding: दादी के सामने किया था नाटक, अब असलियत में बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी निर्माता गुनीत मोंगा

इस दिन से शुरू होंगे प्री वेडिंग फंक्शन
बता दें कि दोनों के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत 2 दिसंबर से हो जाएगी। इस दौरान सूफी नाइट्स और हल्दी सेरेमनी भी होगी। इसके साथ ही 3 दिसंबर को मेंहदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग है, जो जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किला में रखी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed