फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal And R Madhavan Old Video Goes Viral After Dhurandhar 2 Success

आर. माधवन और अर्जुन रामपाल का पुराना वीडियो हुआ वायरल, IIFA को पाकिस्तान में होस्ट करने पर क्या बोले एक्टर्स?

Sat, 11 Apr 2026 03:35 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 11 Apr 2026 03:35 PM IST
सार

Dhurandhar Movie: एक पुराना वीडियो, जिसमें एक रिपोर्टर अर्जुन रामपाल और आर. माधवन से सवाल पूछता है कि क्या आपने कभी IIFA पाकिस्तान में होस्ट करने के बारे में सोचा है? इस पर एक्टर्स का रिएक्शन फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।  
 

विज्ञापन
Arjun Rampal And R Madhavan Old Video Goes Viral After Dhurandhar 2 Success
आर. माधवन और अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने इंडिया में टोटल 1055.19 करोड़ की कमाई कर ली है, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1,671.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन


इस बीच एक पुराना वीडियो काफी चर्चाओं में है, जिसमें IIFA के रेड कार्पेट पर आर. माधवन और अर्जुन रामपाल से एक रिपोर्टर पूछता है कि क्या आपने कभी IIFA पाकिस्तान में होस्ट करने के बारे में सोचा है। इस पर एक्टर्स का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
एक्टर्स का जवाब हो रहा वायरल
‘क्या आपने कभी IIFA को पाकिस्तान में होस्ट करने के बारे में सोचा है?’ अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक, इस सवाल का जवाब सभी ने दिया। लेकिन ये पुराना वीडियो अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के जवाब के चलते फिर से सुर्खियों में आ गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आर. माधवन ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- ‘हां, मैं वहां सबसे पहले जाऊंगा। मैं अपने पाकिस्तानी भाइयों और बहनों से कहना चाहता हूं कि आपका प्यार हमेशा फेसबुक और ट्विटर के जरिए मुझतक पहुंचता है। मुझे बहुत खुशी है कि आप लोग हमारी फिल्म देखते हैं और पसंद करते हैं। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि बॉर्डर पार से भी हमें इतना प्यार मिलता है। 


अर्जुन रामपाल ने कहा- ‘मेरा दिल सचमुच चाहता है कि IIFA को एक बार तो पाकिस्तान जाना चाहिए।’

'धुरंधर 2' फिल्म के बारे में 
बता दें कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल और आर. माधवन ने अहम रोल अदा किया था। आर. माधवन ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल, तो वहीं अर्जुन रामपाल ने खूंखार आईएसआई ऑपरेटिव मेजर इकबाल का किरदार निभाया था। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed