फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Reddy star Shalini Pandey praises Ranveer Singh return from Jayeshbhai Jordaar set

रणवीर का स्टारडम देख हैरान हुईं अर्जुन रेड्डी की ‘प्रीति’, जयेशभाई जोरदार की शूटिंग कर लौटीं

Wed, 12 Feb 2020 10:14 PM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Arjun Reddy star Shalini Pandey praises Ranveer Singh return from Jayeshbhai Jordaar set
Jayeshbhai Jordaar - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के जिले जबलपुर से निकलकर दक्षिण भारत की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक अर्जुन रेड्डी की प्रीति बनकर चर्चा पाने वालीं अदाकारा शालिनी पांडेय ने कुछ दिन गुजरात में गुजारे हैं। गुजरात में लोगों को प्रीति, प्रीति चिल्लाते देख शालिनी न सिर्फ हैरान रह गईं, बल्कि यहां यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश जयेशभाई जोरदार की शूटिंग करते हुए उन्हें ये भी समझ आया कि प्रीति का उनका किरदार कितना मशहूर हो चुका है।

विज्ञापन

 

Arjun Reddy star Shalini Pandey praises Ranveer Singh return from Jayeshbhai Jordaar set
Shalini Pandey - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शालिनी पांडेय फिल्म जयेशभाई जोरदार से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। शूटिंग के दौरान हुए अनुभवों के बारे में बताते हुए शालिनी कहती हैं, “साउथ की किसी फिल्म को गुजरात के लोग इतना पहचानते हैं, ये देखकर मैं दंग रह गई। इस दौरान शूटिंग करने के लिए हमने गुजरात के तमाम इलाकों का दौरा किया। छोटे-छोटे कस्बों और शहरों के लोग वहां फिल्म के हीरो रणवीर सिंह से मिलने आते थे और अर्जुन रेड्डी की हीरोइन को देख चौंक जाते थे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Reddy star Shalini Pandey praises Ranveer Singh return from Jayeshbhai Jordaar set
Shalini Pandey - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रणवीर सिंह की शोहरत की पहली झांकी भी शालिनी को इसी फिल्म की शूटिंग पर देखने को मिली। वह बताती हैं, “फिल्म जयेशभाई जोरदार के सेट पर हर दिन हजारों लोग सिर्फ रणवीर सिंह को देखने आते थे। बतौर इंसान रणवीर एक बेहद सुलझे हुए और असली इंसान हैं। उनके भीतर बनावट का लेशमात्र भी नहीं है। हम लोगों ने किसी टीम के साथी खिलाड़ियों की तरह फिल्म पर काम किया है और उनकी शोहरत का अंदाजा मुझे तब हुआ जब शूटिंग के दौरान हर गली कूचे में लोग उनका नाम चिल्लाते मिले।”

पति से अलग होने के छह महीने बाद छलका दीया मिर्जा का दर्द, बताया कैसे बीत रही है जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed