अरुणा ईरानी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल के जरिए लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा अपने डांस नंबर्स से भी उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। एक वक्त पर महमूद के साथ अरुणा ईरानी के अफेयर के खूब चर्चे रहे। ऐसे दावे भी किए गए कि दोनों ने शादी रचा ली है। इस तरह की खबरों पर हाल ही में अरुणा ईरानी ने प्रतिक्रिया दी।
Aruna Irani: क्यों आई महमूद और अरुणा ईरानी के रिश्ते में दरार? अभिनेत्री ने किया खुलासा, बोलीं- मेरा करियर...
Aruna Irani-Mehmood: अरुणा ईरानी और महमूद के कथित अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री में खूब रहे। हाल ही में अरुणा ईरानी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलाह मिली कि, 'महमूद को घास डाल'
अरुणा ईरानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि वे महमूद के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन बाद में उन्हें अलग होना पड़ा, क्योंकि उस समय अभिनेता पहले से ही शादीशुदा थे। अरुणा ईरानी ने लेहरें रेट्रो (Lehren Retro) के साथ हालिया इंटरव्यू में कहा, 'डांस डायरेक्टर सुरेश भट्ट ने मुझसे कहा 'तू महमूद को घास डाल, केवल वही तुम्हें काम दिला सकते हैं'। लेकिन वहां भी मैं महमूद को हां और ना कहती रही। उनके प्रस्तावों को अस्वीकार करती रही, लेकिन उन्होंने मुझे इस पर भी काम देना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे मेरे मन में उनके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बन गया'।
बोलीं- 'उन्होंने करियर बनाया और बर्बाद भी कर दिया'
अरुणा ईरानी ने आगे कहा, 'उनके जरिए मैंने पैसा, शोहरत, नाम देखा और मैंने सोचा कि मैं कब तक इस आदमी को बेवकूफ बनाऊंगी। फिर हम दोस्त बन गए और फिर दोस्त से ज्यादा, लेकिन उसके साथ बस इतना ही था'। अभिनेत्री ने बताया कि काम पाने के लिए उन्होंने महमूद को खुश करने के लिए हर काम किया। अरुणा ईरानी ने कहा कि उन्होंने (महमूद) उनका करियर बनाया और उन्होंने ही बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा, 'हद से बाहर जाकर मैंने उन्हें खुश किया। मैं एक बहुत ही गरीब परिवार से थी, इसलिए पहली बार मैंने नाम, शोहरत, पैसा देखा'।
क्यों हुआ महमूद से ब्रेकअप?
अरुणा ईरानी ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'विनोद खन्ना ने महमूद से पूछा कि क्या मैं उनकी फिल्म में उनकी नायिका की भूमिका निभा सकती हूं'। उन्होंने महमूद से पूछा कि क्या हम दोनों शादीशुदा हैं? महमूद ने बस मेरी तरफ देखा और मुस्कुराए और कुछ नहीं कहा। तो उन्होंने मेरा करियर भी बनाया और बर्बाद भी किया'। अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ ब्रेकअप का कारण बताते हुए कहा, 'उनके परिवार ने उन्हें मेरे साथ काम करने से रोका और इसलिए उन्होंने मेरे साथ काम करना बंद कर दिया। उसके बाद मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं रहा'।
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने शेयर की सेल्फी, दलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लेकर दिया नया अपडेट
नहीं मिल रहा था काम
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरे पास अपने परिवार की जिम्मेदारी थी और मैंने उस पर ध्यान दिया। इस ब्रेक-अप के बाद कोई भी मुझे काम नहीं दे रहा था। मैंने गाने करना शुरू कर दिया। मेरे मन में कभी यह कॉम्पलैक्स नहीं था कि मैं लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाने के बाद गाने कर रही हूं। मैं बस बाहर निकलना चाहती थी और कमाना चाहती थी'। अरुणा ईरानी ने आगे कहा कि उनके साथ जो भी हुआ, वह उनके लिए ही अच्छा रहा।

कमेंट
कमेंट X