फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   As per report hrithik roshan and deepika padukone film Fighter teaser released at end of this year 2023

Fighter: 'फाइटर' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने, इस साल के अंत में होगा रिलीज?

Sat, 25 Nov 2023 02:07 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 25 Nov 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
As per report hrithik roshan and deepika padukone film Fighter teaser released at end of this year 2023
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच अब 'फाइटर' के टीजर की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन


दिसंबर में रिलीज होगा टीजर 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता जल्द ही इस फिल्म का टीजर जारी करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि टीजर के बाद फिल्म के गाने और पोस्टर की झलक दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार 'फाइटर' का टीजर दिसंबर महीने के पहले सप्ताह रिलीज किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि 'फाइटर' के टीजर का पोस्ट-प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है। वहीं, इस फिल्म के साउंड मिक्सिंग पर भी काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता और ऋतिक रोशन इस फिल्म के प्रमोशन पर भी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rani Mukerji: एक बार फिर एक्शन करती दिखेंगी रानी मुखर्जी! इस दिन से शुरू होगी 'मर्दानी 3' की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गाने में होगा नया फ्लेवर 
इस फिल्म के गाने भी काफी धमाकेदार होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फाइटर के हर गाने में रोमांस, देशभक्ति, इमोशन और डांस दिखाई देगा। फिल्म के हर गाने में एक अलग फ्लेवर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर गाने में 'फाइटर' की दुनिया की झलक दिखाई देगी। निर्माताओं ने 'फाइटर' का टीजर और गाने दिसंबर और जनवरी में जारी करने की योजना बनाई हैं।  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
'फाइटर' की बात करें तो यह बॉलीवुड की एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल फाइटर पायलट की भूमिका निभाएंगे। फाइटर पहले सितंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्री-प्रोडक्शन में देरी होने की वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म अब साल 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' से कटा जिग्ना वोरा का पत्ता, इन दो प्रतियोगियों को बताया विजेता के काबिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed