फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby john: बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर दिखाएगी एनिमल जैसा कमाल, निर्देशक एटली कुमार ने फिल्म को लेकर किए ये दावे

Mon, 09 Dec 2024 10:24 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2024 10:24 PM IST
सार

वरुण धवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर निर्देशक एटली ने कुछ बातें बताई हैं। साथ ही सलमान खान को भी फिल्म में कैमियो के लिए धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
Baby John will do like Animal at the box office director Atlee Kumar Thanked Shahrukh khan and salman khan
एटली कुमार-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47/varundvn
बेबी जॉन इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के गाने भी फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। यह दर्शकों को एक्शन से भरपूर मनोरंजन की झलक दिखाता है। फिल्म निर्देशक एटली कुमार ने ट्रेलर लॉन्च पर एक बड़ा वादा किया और कहा कि बेबी जॉन वरुण के लिए वही करेगा जो एनिमल ने रणबीर कपूर के लिए किया था।


 
Baby John will do like Animal at the box office director Atlee Kumar Thanked Shahrukh khan and salman khan
बेबी जॉन - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर लॉन्च में कही ये बात
एटली कुमार ने कहा, "मैं एक वादा करता हूं, हां हम एक और सुपरस्टार बना रहे हैं। बेहतर तरीके से समझने के लिए, यह कहना है कि एनिमल ने रणबीर सर के लिए जो किया है, मुझे लगता है कि भगवान के आशीर्वाद से बेबी जॉन वरुण धवन के लिए वही करेगा।"
Baby John will do like Animal at the box office director Atlee Kumar Thanked Shahrukh khan and salman khan
एनिमल फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @animalthefilm
एनिमल ने दिखाया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल
बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की और रणबीर के अभिनय के लिए भी खूब प्रशंसा बटोरी। इवेंट के दौरान एटली ने इंडस्ट्री के कुछ लोगों का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John will do like Animal at the box office director Atlee Kumar Thanked Shahrukh khan and salman khan
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान को किया धन्यवाद
सबसे पहले उन्होंने शाहरुख खान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "उनके बिना मैं बॉलीवुड में आकर फिल्म नहीं बना पाता। और अब मैं एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहा हूं। शाहरुख सर का शुक्रिया, आप जहां भी हों, हमें आशीर्वाद दें।"
 

Kareena Kapoor Khan: सास का जन्मदिन मनाकर गोवा से मुंबई लौटीं ‘बेबो’, एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Baby John will do like Animal at the box office director Atlee Kumar Thanked Shahrukh khan and salman khan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान
सलमान खान का भी आभार जताया
फिल्म निर्माता ने सलमान खान को विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने बेबी जॉन में कैमियो किया है। बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed