फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशी: कल है बच्चन परिवार की लाडली आराध्या का बर्थडे, इस होटल में रुके अभिषेक-ऐश्वर्या, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 15 Nov 2021 08:17 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 15 Nov 2021 08:17 PM IST
सार

बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन का 16 नवंबर को जन्मदिन है। यह उनका दसवां जन्मदिन है और इससे पहले ही वह अपने माता-पिता के साथ मालदीव पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि उनका दसवां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से 

विज्ञापन
Bachchan family's sweetheart Aaradhya birthday Abhishek and Aishwarya stayed in this hotel
ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन का 16 नवंबर को जन्मदिन है। यह उनका दसवां जन्मदिन है और इससे पहले ही वह अपने माता-पिता के साथ मालदीव पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि उनका दसवां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। जिसकी तस्वीरों का अभी से उनके फैंस को इंतजार है। आराध्या अपने माता-पिता के साथ मालदीव में एक लग्जरी रिजॉर्ट अमिला में ठहरी हुई हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस होटल का किराया जानकर आप हैरान रह जाएंगे।



 

Bachchan family's sweetheart Aaradhya birthday Abhishek and Aishwarya stayed in this hotel
आराध्या बच्चन - फोटो : twitter: @TasnimaKTastic

मालदीव पहुंचते ही ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सन, ब्रीज एंड पैराडाइज। वहीं, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रिजॉर्ट अमिला की तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि सुबह उठने के बाद यह नजारा देखना बुरा नहीं है। अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 13 नवंबर को मुंबई से मालदीव के लिए गये थे। उन्हें उस वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
 

Bachchan family's sweetheart Aaradhya birthday Abhishek and Aishwarya stayed in this hotel
अमिताभ बच्चन, आराध्या - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

अभिनेता अभिषेक बच्चन परिवार के साथ जिस रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं उसके सबसे सस्ते विला का एक दिन का किराया करीब 76 हजार रुपये और बड़े विला का 10.33 लाख रुपये है। यह रिसॉर्ट आलीशान है और इसमें रीफ वॉटर पूल विला, सनसेट वॉट पूल विला, लैगून वॉटर पूल विला और मल्टी बेडरूम रेजिडेंस विला शामिल हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक बच्चन परिवार के साथ किस तरह के विला में ठहरे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchan family's sweetheart Aaradhya birthday Abhishek and Aishwarya stayed in this hotel
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई से मालदीव जाते वक्त अभिषेक बच्चन ने नीले रंग की हुडी और जींस के साथ काले रंग का फेस मास्क पहना हुआ था। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया था। ऐश्वर्या उनके पीछे-पीछे चल रही थी और बेटी आराध्या को उन्होंने अपने पास पकड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
Bachchan family's sweetheart Aaradhya birthday Abhishek and Aishwarya stayed in this hotel
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने फेस मास्क भी काले रंग का लगाया था। उनके पीछे-पीछे बेटी आराध्या चल रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed