फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bahl moves HC with defamation suit against Kashyap and Motwane

विकास बहल ने अनुराग-विक्रमादित्य पर ठोका मानहानि का मुकदमा, पहले ही दे चुके थे धमकी

Thu, 18 Oct 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Bahl moves HC with defamation suit against Kashyap and Motwane
aurag kashyap and vikas bahl

#MeToo कैंपेन के तहत नपे फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है और 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। तीनों फैंटम फिल्म पोडक्शन हाउस के पार्टनर थे। विकास पर उनके प्रोडक्शन हाउस की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


बहल ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मामला पूरी तरह से सामने तक अनुराग और मोटवानी के शब्दों पर लगाम लगाने की गुजारिश की है। बता दें कि अनुराग और मोटवानी सोशल मीडिया  पर लगातार विकास के खिलाफ बोल रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



विकास ने मंगलवार को अनुराग और मोटवानी पर यह कहते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था कि वे दोनों बिना किसी आधार के उन पर आरोप लगा रहे हैं जिसकी वजह से उनकी साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 

विकास ने अपने दोनों पूर्व पार्टनर को अवसरवादी बताया जो नीचा दिखाने के लिए उनके खिलाफ यह मुहिम चला रहे हैं। विकास ने दोनों को ही फैंटम फिल्म प्रोडक्शन हाउस के डूबने का कारण बताया। बता दें कि प्रोडक्शन हाउस को तीनों ने साल 2011 में स्थापित किया था। लेकिन विकास पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आते ही अनुराग और मोटवानी ने विकास से किनारा कर लिया। 

फैंटम फिल्म बैनर के तहत फिल्म 'हंसी तो फंसी', 'लुटेरा' और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'क्वीन' का निर्देशन किया गया था। बता दें कि महिला ने विकास पर गोवा में फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के एक प्रमोशनल टूर के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।   


इससे पहले विकास ने अनुराग और मोटवानी के खिलाफ एक कानूनी नोटिस जारी कर धमकी भी दी थी कि अगर दोनों ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ अनाप-शनाप लिखा तो वह उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed