{"_id":"6a156095143c688a190d36f2","slug":"banned-ranveer-singh-offers-prayers-at-chamundeshwari-temple-after-courts-order-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: 'कातांरा' विवाद के बाद रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन, वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: 'कातांरा' विवाद के बाद रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन, वायरल हुईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 26 May 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranveer Singh Kantara Controversy: कांतारा विवाद वाले मामले में रणवीर सिंह ने अदालत के आदेश का पालन किया है। उन्होंने चामुंडेश्वरी देवी मंदिर का दौरा किया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स@dpkBopanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Ranveer Singh: 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह मंगलवार को मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने यह कदम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगने के बाद उठाया है। रणवीर सिंह ने यह कदम 'कांतारा' फिल्म में 'दैव' की विवादास्पद मिमिक्री के संबंध में कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उठाया।
अदालत ने दिया पूजा करने का आदेश
आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने मंदिर का दौरा 'कांतारा' मिमिक्री मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के एक निर्देश के बाद किया है। अप्रैल में रणवीर सिंह ने इस मामले में अदालत में एक हलफनामा जमा किया था और बिना शर्त माफी मांगी थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें चार हफ्तों के भीतर चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
After being accused of hurting religious sentiments, actor Ranveer Singh offers prayers at the Chamundeshwari Temple in mysuru following Karnataka High court court directions in connection with his controversial mimicry of the Daiva in Kantara movie. pic.twitter.com/VqpYaM4Rpq
विज्ञापन— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) May 26, 2026विज्ञापन
अदालत ने दिया पूजा करने का आदेश
आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने मंदिर का दौरा 'कांतारा' मिमिक्री मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के एक निर्देश के बाद किया है। अप्रैल में रणवीर सिंह ने इस मामले में अदालत में एक हलफनामा जमा किया था और बिना शर्त माफी मांगी थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें चार हफ्तों के भीतर चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करने का आदेश दिया।
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
मास्क लगाकर पहुंचे रणवीर
रणवीर सिंह ने अदालत के आदेश का पालन किया और देवी चामुंडेश्वरी की पूजा की। उनके इस दौरे को काफी हद तक गुप्त रखा गया था। एक्टर को मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचने तक मास्क पहना हुआ था। बाद में, वे पूजा करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश कर गए।

कांतारा, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था पूरा मामला?
यह मामला 30 नवंबर, 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की एक घटना से जुड़ा है। इस समारोह के दौरान, रणवीर सिंह ने 'कांतारा' के उस 'दैव' दृश्य की नकल की थी, जिसमें फिल्म के निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी नजर आए थे। रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कन्नड़ भाषी समुदाय के एक वर्ग की ओर से उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

बाबिल खान ने शुरू की इस मलयालम फिल्म की शूटिंग, इंडस्ट्री को बताया बेमिसाल; निर्देशक को लेकर कही यह खास बात
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह मांगी थी माफी
बाद में, रणवीर सिंह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस आलोचना का जवाब दिया और अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'मेरा मकसद फिल्म में ऋषभ के अभिनय को उजागर करना था। एक एक्टर होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस खास दृश्य को ठीक उसी तरह निभाने में कितनी मेहनत लगती है, जैसा ऋषभ ने किया था। इसके लिए मेरे मन में उनके प्रति अपार सम्मान है। मैंने हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं माफी मांगता हूं।'

रणवीर ने दी थी अर्जी
इस मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की गई। फरवरी में, रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट में राहत के लिए अर्जी दी थी। उस समय, कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे उनके खिलाफ कोई भी जबरदस्ती वाली कार्रवाई न करें।