{"_id":"6a15a752dc4d3ca71c065511","slug":"chand-mera-dil-box-office-collection-day-5-vs-drishyam-3-and-karuppu-ananya-panday-lakshay-karan-johar-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन ‘चांद मेरा दिल’ का हुआ मंगल? ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ के सामने क्या रहा अनन्या की फिल्म का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांचवें दिन ‘चांद मेरा दिल’ का हुआ मंगल? ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ के सामने क्या रहा अनन्या की फिल्म का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Tue, 26 May 2026 07:34 PM IST
सार
Chand Mera Dil-Drishyam 3 Box Office: साउथ की अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ का हुआ ये हाल। जानिए पांचवें दिन कितना हुआ कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 5
चांद मेरा दिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे और लक्ष्य की रोमांटिक लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स की तो मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिसकी उम्मीद मेकर्स ने की थी। अब जानते हैं कि पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा?
2 of 5
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
पांचवें दिन की कमाई
‘चांद मेरा दिल’ की अब पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 1.19 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, इसके देर रात तक बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन ये कलेक्शन उसके सोमवार के चौथे दिन के कलेक्शन (2.25 करोड़ रुपए) से कम है। यही कारण है कि पांच दिनों में ‘चांद मेरा दिल’ का कुल कलेक्शन सिर्फ 14.44 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
Trending Videos
3 of 5
चांद मेरा दिल
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘चांद मेरा दिल’ का कलेक्शन
अनन्या पांडे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 3 करोड़ रुपए के साथ की थी।
इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए जुटाए थे।
जबकि आज पांचवें दिन फिल्म सिर्फ 1.19 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चांद मेरा दिल
- फोटो : सोशल मीडिया
‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ की सामने है चुनौती
‘चांद मेरा दिल’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘दृश्यम 3’, ‘करुप्पु’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ जैसी फिल्में बनी हुई हैं। दोनों ही साउथ की फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में ‘चांद मेरा दिल’ के लिए आगे की राह भी आसान रहने वाली नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक सोनी ने किया है निर्देशन
विवेक सोनी द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘चांद मेरा दिल’ की कहानी एक लव स्टोरी है। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म के गानों को पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।