सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Song Chunnari Chunnari Remake Leaves 90s Kids Furious Says Ruined It

विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘चुनरी चुनरी’ गाना; यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- गाने और इमोशंस दोनों की वाट लगा दी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 26 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Chunnari Chunnari Song Reaction: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का चुनरी-चुनरी गाना रिलीज हो गया है। जानिए गाने को देख यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन…

Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Song Chunnari Chunnari Remake Leaves 90s Kids Furious Says Ruined It
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में गानों को लेकर एक विवाद भी चल रहा है। इसमें एक गाना सलमान खान की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’ भी है। आज इस गाने का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है, जिसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। 

हमारी भावनाओं से मत खेलो
90 के दशक का पॉपुलर गाना ‘चुनरी चुनरी’ का रीमेक वर्जन वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से रिलीज हो गया है। हालांकि, इस गाने ने दर्शकों को निराश किया है। यही वजह है कि गाना सुनने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर निगेटिव रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन






एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘इतने अच्छे गाने की ऐसी तैसी कर दी।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत करो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुष्मिता और सलमान की जोड़ी बेहद खूबसूरत थी, कोई उसकी बराबरी नहीं कर सकता।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सलमान और सुष्मिता की केमिस्ट्री की बहुत याद आती है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान ये क्या देख लिया।' 
विज्ञापन




Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Song Chunnari Chunnari Remake Leaves 90s Kids Furious Says Ruined It
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
5 जून को रिलीज होगी फिल्म
डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के इस गाने और टाइटल ट्रैक को लेकर पहले से ही विवाद जारी है। फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने इसको लेकर टिप्स और रमेश तौरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इन आरोपों के बीच मेकर्स ने अब आज ये गाना रिलीज कर दिया है। बात करें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की, तो ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed