फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Song: Pawan Singh's new song 'Kali Mai Kiriya' trending on youtube

Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'काली माई किरिया' हुआ रिलीज, दिल छू रही गाने की कहानी

Fri, 08 Oct 2021 10:02 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 08 Oct 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Song: Pawan Singh's new song 'Kali Mai Kiriya' trending on youtube
काली माई किरिया - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर पवन सिंह अक्सर अपने गानों को लेकर यूट्यूब पर छाए रहते हैं। ऐसे में उनका नवरात्रि के मौके पर नया म्यूजिक वीडियो 'काली माई किरिया' यट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। पवन सिंह के साथ गाने में एक्ट्रेस जिया रॉय ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया है। लोगों को गाने के साथ साथ इसकी कहानी भी बेहद पसंद आ रही है। हरअसल, इस गाने में एक्टर संस्कार और संस्कृति का पाठ पढ़ाते दिख रहे हैं। गाने में जिया कहती दिख रही हैं कि वह शहर की रहने वाली हैं और उन्होंने कभी पूजा नहीं की, तो पवन सिंह उन्हें समझाते हैं कि अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। नवरात्रि के मौके पर यह गाना खूबसूरत मैसेज दे रहा है। 

विज्ञापन


रवि पंडित के निर्देशन में बने इस गाने के लिरिक्स को छोटू यादव ने लिखा है। जबकि गाने का संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। गाने मां अम्मा फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। गाने पर आए व्यूज की बात करें तो अब तक इस गाने को 39 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। देखा गया है कि पवन सिंह का कोई भी गाना करोड़ों व्यूज लेकर आता है। वह  70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एलबम में एक्टिंग और सिंगिंग कर चुके हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed