Bhool Bhulaiyaa 3: दो भूतनियों का सामना करेंगे रूह बाबा, विद्या बालन के बाद फिल्म से जुड़ीं माधुरी दीक्षित?
विद्या बालन के बाद 'भूल भुलैया 3' से माधुरी दीक्षित का नाम जुड़ गया है। अनीस बज्मी की आगामी फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सुर्खियों में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'भूल भुलैया' देश की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इसकी पहली किस्त में विद्या बालन और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद इसका सीक्वल 'भूल भुलैया 2' आया, जिसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई। अब फैंस इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे। इसके अलावा विद्या बालन मंजुलिका के किरदार को दोहराने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में इससे 90 के दशक की एक और हसीना का भी नाम जुड़ गया है, जिसने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
'भूल भुलैया 3' से जुड़ी माधुरी दीक्षित
सोमवार शाम को, विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने यह खुलासा करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया कि वे 'भूल भुलैया 3' के लिए टीम बना रहे हैं। वहीं, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित भी होंगी। 'भूल भुलैया' यूनिवर्स में अपनी शुरुआत करते हुए, माधुरी भी इस फिल्म में दिखाई देंगी।
Sundeep Kishan: धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' में संदीप किशन ने मजबूरी में किया काम, बयान से मची हलचल!
माधुरी के किरदार पर बड़ा अपडेट
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में माधुरी एक भूतनी का किरदार निभा रही हैं। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'टीम को लगा कि कहानी में एक और भावना जुड़ जाएगी तो, यह रूह बाबा बनाम माधुरी और विद्या द्वारा निभाए गई दो भूतनी होंगी। दोनों प्रमुख अभिनेत्रियों को पहली बार स्क्रीन पर एक साथ लाकर निर्माताओं ने तुरुप का पत्ता खेला है।' 'भूल भुलैया 3'अगले महीने फ्लोर पर जाएगी।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से खतरा? अभिनेत्री ने ठग के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कौन होंगी 'भूल भुलैया 3' की मुख्य अभिनेत्री?
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सारा अली खान को फिल्म की मुख्य महिला बनाने पर विचार जारी है। हालांकि, शरवरी वाघ को पिछले हफ्ते टी सीरीज ऑफिस में कार्तिक आर्यन के साथ देखा गया था और ऐसी अफवाहें हैं कि वह प्रमुख महिला हो सकती हैं।