एकता कपूर ने प्रियदर्शन के लिए लिखी यह खास बात, अपने करियर की 'सबसे बड़ी हिट' देने के लिए किया धन्यवाद
Ekta Kapoor Thanks Priyadarshan: 'भूत बंगला' की निर्माता एकता कपूर ने प्रियदर्शन को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म देने के लिए धन्यवाद किया है। इसके साथ ही एकता ने प्रियदर्शन के लिए एक लंबा नोट भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकता कपूर का पोस्ट
एकता कपूर ने आज 6 मई को निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अपनी तीन सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और इसके साथ ही एक प्यारा नोट भी लिखा है। एकता और प्रियदर्शन की इन सेलफी में उनके चेहरों पर फिल्म की सफलता की खुशी साफ नजर आ रही है।
एकता कपूर का खास नोट
एकता ने प्रियदर्शन का शुक्रिया अदा करते हुए कैप्शन में लिखा कि वह एक ऐसे निर्देशक के साथ काम कर रही थीं, जो अपनी 100वीं फिल्म बना रहे थे। दोनों ही बहुत दृढ़ इरादे वाले हैं। उन्होंने लिखा कि लोगों ने उनके बीच के गहरे सम्मान को शायद नहीं देखा, जो उनके पूरे सफर को खास बनाता है।
View this post on Instagram
एकता ने बताई एक मजेदार बात
प्रियदर्शन ने एकता से पूछा था कि क्या आप इस फिल्म (भूत बंगला) से मुनाफा कमा रही हैं? मैं तब तक किसी फिल्म पर काम नहीं करता, जब तक निर्माता को फायदा न हो।' उन्होंने आगे लिखा कि प्रियदर्शन पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। बीच में मतभेद होते थे, लेकिन हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते थे।
एकता का मानना है कि निर्देशक को ही फिल्म का जहाज चलाना चाहिए और यह जहाज इस बार शानदार रहा। एकता ने आखिर में प्रियदर्शन की दूरदृष्टि और अनुशासन की तारीफ की और उन्हें अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म देने के लिए धन्यवाद दिया।
'भूत बंगला' का कलेक्शन
फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार और तब्बू के अलावा परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर आदि कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 231.03 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका कलेक्शन 146.50 करोड़ रुपये रहा।